Stock Market Rise: दिन के लो से 285 अंक उछला सेंसेक्स, बाजार में लगातार तीसरे दिन 5 कारणों से तेजी

Stock Market Rise: गुरुवार को सेंसेक्स 273.55 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,928.15 पर बंद हुआ था। निफ्टी 66.95 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 24,317.15 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया और मजबूत हुआ है

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 5:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 111 अंक तक उछलकर 24,427.85 के हाई तक गया।

शेयर बाजार ने शुक्रवार, 31 जुलाई को शुरुआत तो ठंडी की लेकिन फिर इसमें अच्छी तेजी आई। दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 344 अंक तक उछलकर 78,272.25 के हाई तक गया। यह मार्क दिन के लो से 462 अंक ज्यादा है। निफ्टी भी दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 112 अंक तक उछलकर 24,429.40 के हाई तक गया। बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त के पीछे विदेशी निवेशकों की शेयर खरीद, कुछ बड़ी कंपनियों के अच्छे तिमाही रिजल्ट, एशियाई बाजारों की तेजी जैसे कारण हैं। बाद में सेंसेक्स 166.49 अंकों की बढ़त के साथ 78,094.64 पर और निफ्टी 66.45 अंक चढ़कर 24,383.60 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स 273.55 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,928.15 पर बंद हुआ था। निफ्टी 66.95 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 24,317.15 अंक पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं Stock Market में शुक्रवार की तेजी के अहम कारण डिटेल में...

Q1 के शानदार नतीजे


ज्यादा वेटेज वाले फाइनेंशियल स्टॉक्स में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बजाज फाइनेंस सबसे आगे है, जिसका शेयर 8 प्रतिशत उछला। कंपनी की जून 2026 तिमाही की कमाई उम्मीद से बेहतर रही है। ऑटो इंडेक्स में भी 1.6 प्रतिशत की बढ़त दिखी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। हुंडई मोटर इंडिया का शेयर मुनाफे में गिरावट के बावजूद 8 प्रतिशत उछला। ब्रोकरेज के बुलिश रुख और कंपनी की ओर से सितंबर तिमाही में कमाई में सुधार का अनुमान जताए जाने से खरीद बढ़ी।

FII की खरीदारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 3,623.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विदेशी बाजारों की चाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 15 प्रतिशत की बढ़त में है। जापान के निक्केई 225 में भी 4 प्रतिशत की तेजी है। चीन का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त में है। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान में हैं।

Hyundai Motor India Share Price: मुनाफा 35% घटने के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, शेयर 9% तक भागा

रुपये में बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 95.41 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए 26 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.50 पर बंद हुआ था।

इंडिया VIX में गिरावट

बाजार में अस्थिरता को मापने वाले इंडिया VIX में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह 11.76 पर आ गया। इंडिया VIX का गिरना, बाजार में अस्थिरता की कमी और निवेशकों के बेहतर भरोसे को दर्शाता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।