Stock Market Rise: बाजार में ​तेजी लौटी, सेंसेक्स 829 अंक तक उछला; फिर भी निवेशकों की दौलत घटी

Stock Market Rise: 19 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,68,51,452.069 करोड़ रुपये था। बुधवार को मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह 4,66,38,571.76 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 10:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी भी बढ़त में खुलने के बाद पिछली क्लोजिंग से 232 अंक तक चढ़कर 23,120.90 के हाई तक गया।

21 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी है। इससे पहले 19 अक्टूबर को बाजार में तगड़ी गिरावट देखी गई थी। 20 अक्टूबर को दशहरा पर शेयर बाजार बंद थे। बुधवार को सेंसेक्स हरे निशान में खुला और फिर 829 अंक तक चढ़कर 74,682.19 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी बढ़त में खुलने के बाद पिछली क्लोजिंग से 232 अंक तक चढ़कर 23,120.90 के हाई तक गया। बाजार में तेजी के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 2.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दिखी।

19 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,68,51,452.069 करोड़ रुपये था। बुधवार को मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह 4,66,38,571.76 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 2,12,880.309 करोड़ रुपये की कमी।

सोमवार के कैसी रही थी बाजार की चाल

19 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर सेंसेक्स 876.37 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 73,852.90 पर बंद हुआ था। निफ्टी 257.20 अंक या 1.11 प्रतिशत टूटकर 22,888.95 पर सेटल हुआ था। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 1020.73 अंक तक गिरकर 73,708.54 के लो तक गया। निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 301 अंक तक फिसलकर 22,845 के लो तक गया।

Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस


Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।