Get App

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, ईरान संकट से इन 10 शेयरों पर सबसे बड़ा असर, देखें पूरी लिस्ट

Stock Market Sell-Off: ईरान संकट और पूरे मिडिल ईस्ट में जंग के हालात के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई। सेंसेक्स 1400 अंकों तक लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से उन कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव देखा गया जिनका कारोबार या ऑर्डर बुक इस इलाके से जुड़ा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:23 AM
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, ईरान संकट से इन 10 शेयरों पर सबसे बड़ा असर, देखें पूरी लिस्ट
Stock Market Sell-Off: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई

Stock Market Sell-Off: ईरान संकट और पूरे मिडिल ईस्ट में जंग के हालात के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई। सेंसेक्स 1400 अंकों तक लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से उन कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव देखा गया जिनका कारोबार या ऑर्डर बुक इस इलाके से जुड़ा है। यहां ऐसे शेयरों की लिस्ट दी गई है-

लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक का करीब 35% हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है, जिससे निवेशक चिंतित दिखे।

वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag)

इस शेयर में भी शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के मिडिल ईस्ट, खासतौर से सऊदी अरब में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें