बुधवार, 6 अगस्त को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट लाइन के पास कारोबार करते दिख रहे हैं। RBI ने रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। MPC का रुख भी 'NEUTRAL' पर बरकरार है। SDF रेट 5.25 फीसदी पर बरकरार है। MSF रेट भी 5.75 फीसदी पर बरकरार रखी गई है। सुबह 10.10 बजे के आसपास सेंसेक्स 60.72 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 80,770.97 पर और निफ्टी 8.45 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 24,658.00 पर दिख रहा था। लगभग 1,496 शेयरों में तेजी आई थी। 871 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ब्रॉडर मार्केट लाल निशान में थे, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही थी।