Stock Market: शेयर बाजार में 3-दिन बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, हुआ ₹7.42 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज 8 अप्रैल को शानदार वापसी की। चौतरफा खरीदारी के बीच सेंसेक्स 1100 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी एक बार 22,500 के पार पहुंच गया। निफ्टी के सभी 13 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 396.67 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज 8 अप्रैल को शानदार वापसी की। चौतरफा खरीदारी के बीच सेंसेक्स 1100 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी एक बार 22,500 के पार पहुंच गया। निफ्टी के सभी 13 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बाजार की यह तेजी एक दिन पहले के भारी क्रैश के बाद आई, जिसमें करीब 16 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति खाक हो गई थी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बााजर के सामने अभी भी ट्रेड वार और ग्लोबल मंदी जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं, जिसके चलते अभी शॉर्ट-टर्म में अस्थिरता जारी रह सकती है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1089.18 अंक या 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 74,227.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 374.25 अंक या 3.74 फीसदी की बढ़त के साथ 22,535.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹7.42 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 अप्रैल को बढ़कर 396.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 7 अप्रैल को 389.25 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.42 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाइटन (Titan) के शेयरों में 3.25 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर 2.91 फीसदी से लेकर 3.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर लाल निशान में बंद

दूसरी ओर सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर पावर ग्रिड (Power Grid) आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex196

3,092 शेयर तेजी के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,083 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,092 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 872 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 119 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 52 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 54 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex196f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- मेटल शेयरों में फिर से तेजी, चीन से आ सकती है यह अच्छी खबर; टाटा स्टील और JSW स्टील 3% तक चढ़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।