Credit Cards

Stock Market Strategy: बड़ी तेजी की तैयारी कर रहा बाजार, अनुज सिंघल से जानें मुनाफे के लिए अब क्या हो गेम प्लान?

निफ्टी बैंक पहला काफी चला था, अब निफ्टी की बारी है। निफ्टी बैंक में 55,500-56,000 मजबूत रजिस्टेंस है। अगली बड़ी तेजी अब 56,000 के ऊपर बंद होने पर आएगा। 54,500-54,800 की गिरावट खरीदारी का मौका होगी। जबतक 54,500 के ऊपर हैं, 'गिरावट में खरीदारी' का टेक्सचर है

अपडेटेड May 13, 2025 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि 900 अंकों की रैली के बाद क्या? इतनी बड़ी रैली के बाद छोटी-मोटी गिरावट आ सकती है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 900 अंकों की रैली के बाद क्या? इतनी बड़ी रैली के बाद छोटी-मोटी गिरावट आ सकती है। 300-350 अंकों तक की गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। अब 24,500-24,550 का जोन सबसे अहम सपोर्ट है। कल बाजार में चौतरफा तेजी थी, आज शायद चुनिंदा शेयरों में तेजी हो सकती है। कल आप कुछ भी और कहीं भी ले सकते थे, आज थोड़ा सा आपको सिलेक्टिव होना होगा।

निफ्टी IT में अब भी 6-7% और रैली हो सकती है। कल की छुट्टी के बाद आज डॉलर-रुपये पर भी नजर रखें। US-चीन डील के बाद डॉलर मजबूत हुआ है। IT अब यहां से बैंक निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर सकता है। अगले कुछ दिन चाहें तो ग्लोबल कारोबार पर निर्भर शेयरों की बास्केट बनाएं। IT, मेटल, केमिकल जैसे शेयर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। निफ्टी अब शायद नए शिखर की तरफ बढ़ेगा।

बाजार: ये खेल अब सेंटिमेंट का है

उन्होंने आगे कहा कि कल इतनी बड़ी रैली और FII, DII के आंकड़े कुछ भी नहीं? FII, DII ने मिलाकर सिर्फ 2700 करोड़ रुपये की खरीदारी की। तो बड़ा सवाल यह है कि 900 अंकों की रैली किसने करा दी? इसका जवाब है, सेंटिमेंट, जो कल सातवें आसमान पर था। बाजार में 3 अवधि की चाल के 3 कारण होते हैं, पहला कारण छोटी अवधि का मूव आता है पूरे सेंटिमेंट से,पहला कारण मीडियम टर्म का मूव आता है फ्लो की वजह से और तीसरा लॉन्ग टर्म में बाजार सिर्फ नतीजों को ट्रैक करता है। सेंटिमेंट वाली रैली कल आ चुकी है। यहां से रैली के लिए फ्लो और नतीजे ट्रैक करेंगे।


बाजार: क्या हो अब गेम प्लान?

यह बाजार अब 2000 की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जैसा है। 2000 की ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना अजूबे से कम नहीं था। क्या खास था उस टीम में? 11 के 11 मैच जीताने वाले खिलाड़ी है। जब आपका हर खिलाड़ी मैच विनर हो तो आप मजबूत होते हैं। अब हमारे बाजार के पास चलने के लिए हर सेक्टर हैकोई सेक्टर ऐसा नहीं है जिसमें ट्रिगर न हो। सिर्फ फार्मा में थोड़ा कन्फ्यूजन है, लेकिन कमजोर वो भी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि IT, मेटल्स और केमिकल्स छोटी अवधि में सबसे मजबूत हैं। ग्लोबल शेयर तो भागेंगे ही, घरेलू संकेत भी काफी अच्छे हैं। अच्छा मानसून, टैक्स कट और रेट कट का तगड़ा कॉम्बिनेशन है। ऑटो, रियल एस्टेट, NBFCs में भी बड़ी रैली हो सकती है। डिफेंस में थोड़ी और करेक्शन हो तो लपक लीजिएगा। मंदी 6 महीने चली, अब यहां से 6 महीने तेजी तो होने दीजिए।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,700-24,800 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,500-24,600 (पिछला टॉप) पर है। खरीदारी का जोन 24,750-24,850 पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,650-24,750 पर है। सभी पोजीशन में 24,500 का सख्त और टाइट SL रखें। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,070-25,175 पर है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पहला काफी चला था, अब निफ्टी की बारी है। निफ्टी बैंक में 55,500-56,000 मजबूत रजिस्टेंस है। अगली बड़ी तेजी अब 56,000 के ऊपर बंद होने पर आएगा। 54,500-54,800 की गिरावट खरीदारी का मौका होगी। जबतक 54,500 के ऊपर हैं, 'गिरावट में खरीदारी' का टेक्सचर है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।