Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs ने कैश मार्केट में ₹10,000 करोड़ की बिकवाली की और कैश और फ्यूचर्स में मिलाकर ₹16,000 करोड़ की बिकवाली की। अचानक इतनी बड़ी बिकवाली का कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आया। कोविड मामलों में उछाल को एक संभावित कारण माना जा सकता है। जो भी हो, कल बाजार ने एक ब्रेकडाउन दिखाया। न सिर्फ 24,800 बल्कि इंट्राडे में 24,700 भी तोड़ा। ट्रेंड बचाने के लिए आज का दिन काफी अहम है। अगर आज भी दिन के निचले स्तर पर बंद हुए तो ट्रेंड बदलने का रिस्क है। कल की गिरावट पिछली गिरावट से थोड़ी अलग थी। कल की गिरावट में मिडकैप बुरी तरह पिटे और एडवांस/डिक्लाइन भी खराब था। एक दिन से ट्रेंड नहीं बदलता, आज देखते हैं क्या होता है।
बाजार: FIIs ने क्या किया?
कल 10,000 करोड़ रुपये की कैश में बिकवाली ने पूरा मूड बिगाड़ा। अकेले HDFC Bank में 1,500 Cr की डिलीवरी उठी, और ICICI Bank में भी 1,200 करोड़ की डिलीवरी उठी। पूरे दिन सबसे ज्यादा दबाव इन दो शेयरों ने डाला. लेकिन ऐसा नहीं था कि ये शेयर टूट रहे थे। बाजार गिरा सिर्फ 1%, हां फीलिंग हो रही थी टूटने वाली।
आज का सबसे बड़ा संकेत FIIs का एक्शन होगा। क्या कल सेंसेक्स एक्सपायरी के दिन इंडेक्स मैनेजमेंट हुआ? क्या कारण था कि कल FIIs ने इतना बड़ा माल बेचा? ऐसा कोई नया ट्रिगर तो नहीं आया जिसने FIIs का मूड बिगाड़ा हो। लेकिन कल के ट्रेड ने स्टॉपलॉस की अहमियत भी समझाई।
हम एक नजरिया लेते हैं, लेकिन आखिर में मार्केट ही सबसे बड़ा है। कल निफ्टी ने पहले घंटे में ही SL हिट किए। अब हम इंडेक्स में न्यूट्रल हैं और नए ट्रेंड का इंतजार करेंगे।
कल का निफ्टी और बैंक निफ्टी का candle bearish है। अब जब तक हम पूरी रिकवरी ना करें, पोजीशनल लॉन्ग ना हों। आगे कुछ दिन आपको शायद इंट्राडे रहना होगा। पोजीशनल लॉन्ग में कल ट्रेलिंग SL लगा। फिर भी निफ्टी ने आपको 1000 अंकों से ज्यादा की स्विंग दी । नतीजों का मौसम भी अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा। उसके बाद बाजार में ट्रिगर्स का अभाव होगा। मानसून से जुड़े शेयरों में फोकस कर सकते हैं। या वहां फोकस करें जहां नतीजे शानदार रहे। अगर volatility से डर लगता है तो कुछ दिन बाजार से बाहर बैठें।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,550-24,650 (ऑप्शन जोन, 10 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,800-24,850 (ऑप्शन जोन) पर रहा बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (हाल का हाई) पर आई। आज पहले घंटे में कोई ट्रेड नहीं लें। देश लें कल की बिकवाली एक बार की थी या ट्रेंड बदला है।
अनुज सिंघल ने कहा पहला सपोर्ट 54,750-54,850 (10 DEMA)पर है। सबसे अहम सपोर्ट 54,500 (हाल का बेस) पर है। पहला रजिस्टेंस 55,000-55,100 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,400-55,500 पर है। आज पहले घंटे में कोई ट्रेड ना लें। अगर FIIs की बिकवाली लौटी तो सबसे पहले बैंक पिटेंगे। अगर FIIs ने शॉर्ट्स कवर किए तो बैंक निफ्टी सबसे ज्यादा दौड़ेंगे। दोनों तरफ की ट्रेड्स के लिए तैयार रहें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।