Get App

Stock Market Strategy: कल बाजार ने दिखाया एक ब्रेकडाउन, आज का दिन होगा अहम, अब यहां से क्या होनी चाहिए रणनीति

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs ने कैश मार्केट में ₹10,000 करोड़ की बिकवाली की और कैश और फ्यूचर्स में मिलाकर ₹16,000 करोड़ की बिकवाली की। अचानक इतनी बड़ी बिकवाली का कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आया। कोविड मामलों में उछाल को एक संभावित कारण माना जा सकता है। जो भी हो, कल बाजार ने एक ब्रेकडाउन दिखाया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2025 पर 8:54 AM
Stock Market Strategy: कल बाजार ने दिखाया एक ब्रेकडाउन, आज का दिन होगा अहम, अब यहां से क्या होनी चाहिए रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा पहला सपोर्ट 54,750-54,850 (10 DEMA)पर है। सबसे अहम सपोर्ट 54,500 (हाल का बेस) पर है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs ने कैश मार्केट में ₹10,000 करोड़ की बिकवाली की और कैश और फ्यूचर्स में मिलाकर ₹16,000 करोड़ की बिकवाली की। अचानक इतनी बड़ी बिकवाली का कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आया। कोविड मामलों में उछाल को एक संभावित कारण माना जा सकता है। जो भी हो, कल बाजार ने एक ब्रेकडाउन दिखाया। न सिर्फ 24,800 बल्कि इंट्राडे में 24,700 भी तोड़ा। ट्रेंड बचाने के लिए आज का दिन काफी अहम है। अगर आज भी दिन के निचले स्तर पर बंद हुए तो ट्रेंड बदलने का रिस्क है। कल की गिरावट पिछली गिरावट से थोड़ी अलग थी। कल की गिरावट में मिडकैप बुरी तरह पिटे और एडवांस/डिक्लाइन भी खराब था। एक दिन से ट्रेंड नहीं बदलता, आज देखते हैं क्या होता है।

बाजार: FIIs ने क्या किया?

कल 10,000 करोड़ रुपये की कैश में बिकवाली ने पूरा मूड बिगाड़ा। अकेले HDFC Bank में 1,500 Cr की डिलीवरी उठी, और ICICI Bank में भी 1,200 करोड़ की डिलीवरी उठी। पूरे दिन सबसे ज्यादा दबाव इन दो शेयरों ने डाला. लेकिन ऐसा नहीं था कि ये शेयर टूट रहे थे। बाजार गिरा सिर्फ 1%, हां फीलिंग हो रही थी टूटने वाली।

आज का सबसे बड़ा संकेत FIIs का एक्शन होगा। क्या कल सेंसेक्स एक्सपायरी के दिन इंडेक्स मैनेजमेंट हुआ? क्या कारण था कि कल FIIs ने इतना बड़ा माल बेचा? ऐसा कोई नया ट्रिगर तो नहीं आया जिसने FIIs का मूड बिगाड़ा हो। लेकिन कल के ट्रेड ने स्टॉपलॉस की अहमियत भी समझाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें