Share Market Today: सेंसेक्स 485 अंक उछला, निफ्टी 25850 के पार; निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण कुछ दबाव आया, लेकिन इसके बावजूद सूचकांक मजबूती के साथ 25,850 के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

दिन के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 25,867.30 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी ने यह संकेत दिया कि बाजार में भरोसा बना हुआ है और निवेशक जोखिम लेने को तैयार दिख रहे हैं। दिन के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 25,867.30 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी ने यह संकेत दिया कि बाजार में भरोसा बना हुआ है और निवेशक जोखिम लेने को तैयार दिख रहे हैं।

तेजी के कारण भारत और अमेरिका के बीच घोषित अंतरिम ट्रेड डील के बाद शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को और मजबूती मिली है। इसमें कई भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की बात कही गई है। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके अलावा ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा बना रहा। तेजी के कारण
भारत और अमेरिका के बीच घोषित अंतरिम ट्रेड डील के बाद शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को और मजबूती मिली है। इसमें कई भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की बात कही गई है। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके अलावा ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा बना रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा जोश बाजार की तेजी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। व्यापक बाजार ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की मजबूत तेजी दर्ज की गई।  मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा जोश
बाजार की तेजी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। व्यापक बाजार ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की मजबूत तेजी दर्ज की गई।


सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी सेक्टोरल मोर्चे पर भी बाजार का रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी
सेक्टोरल मोर्चे पर भी बाजार का रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

निवेशकों ने ₹5.88 लाख करोड़ कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 473.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 467.31 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.88 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। निवेशकों ने ₹5.88 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 473.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 467.31 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.88 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 7.46 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), टाटा स्टील (Tata Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और इटरनल (Eternal) के शेयर 2.78 फीसदी से लेकर 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 7.46 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), टाटा स्टील (Tata Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और इटरनल (Eternal) के शेयर 2.78 फीसदी से लेकर 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी पावरग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, आईटीसी (ITC), एनटीपीसी (NTPC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.65 फीसदी से लेकर 1.07 फीसदी तक की गिरावट रही। सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी पावरग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, आईटीसी (ITC), एनटीपीसी (NTPC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.65 फीसदी से लेकर 1.07 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,527 शेयरों में हुआ कारोबार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,527 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,104 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,256 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 167 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 148 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 100 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। 4,527 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,527 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,104 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,256 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 167 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 148 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 100 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

नुवामा ने कहा कि Sterlite Tech ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी देखी। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।