Get App

Share Market Today: सेंसेक्स 485 अंक उछला, निफ्टी 25850 के पार; निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:19 PM
Share Market Today: सेंसेक्स 485 अंक उछला, निफ्टी 25850 के पार; निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण कुछ दबाव आया, लेकिन इसके बावजूद सूचकांक मजबूती के साथ 25,850 के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

दिन के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 25,867.30 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी ने यह संकेत दिया कि बाजार में भरोसा बना हुआ है और निवेशक जोखिम लेने को तैयार दिख रहे हैं।

तेजी के कारण
भारत और अमेरिका के बीच घोषित अंतरिम ट्रेड डील के बाद शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को और मजबूती मिली है। इसमें कई भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की बात कही गई है। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके अलावा ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा बना रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा जोश
बाजार की तेजी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। व्यापक बाजार ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की मजबूत तेजी दर्ज की गई।

सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी
सेक्टोरल मोर्चे पर भी बाजार का रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें