Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 67 डॉलर के ऊपर निकल गया है। ईरान पर अमेरिकी पाबंदी से सप्लाई घटने की आशंका है। उधर,सोने में रिकॉर्ड तेजी है। COMEX GOLD का भाव 3390 के करीब पहुंच गया है

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : ट्रुथ सोशल पर जेरोम पॉवेल पर ट्रंप खूब बरसे हैं। उन्होंने कहा कि जेरोम पॉवेल हमेशा बहुत देर से जागते हैं। महंगाई को लेकर पॉवेल ने गलत बयान दिया है

Market tday : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कैश में 4600 करोड़ की खरीदारी की। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। दूसरे एशियाई बाजारों भी नरमी है। डाओ फ्यूचर्स करीब 300 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। गुरुवार को डाओ जोंस में 500 प्वाइंट की गिरावट दिखी थी। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

क्रूड में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 67 डॉलर के ऊपर निकल गया है। ईरान पर अमेरिकी पाबंदी से सप्लाई घटने की आशंका है। उधर,सोने में रिकॉर्ड तेजी है। COMEX GOLD का भाव 3390 के करीब पहुंच गया है।


HDFC Bank-ICICI Bank के अच्छे नतीजे

HDFC बैंक ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक का मुनाफा 7 फीसदी तो ब्याज से होने वाली कमाई 10 फीसदी बढ़ी है। तिमाही आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 3.43 फीसजी से बढ़कर 3.54 फीसदी पर रही है। वहीं ICICI बैंक का प्रॉफिट 18 फीसदी तो ब्याज से होने वाली कमाई 11 फीसदी बढ़ी है, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.41 फीसदी पर रहा है। दोनों बैंकों की असेट क्वॉलिटी भी बेहतर हुई है।

इन्फोसिस के कमजोर नतीजे

चौथी तिमाही में इन्फोसिस ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का CC Revenue Growth अनुमान से भी ज्यादा 3.5 फीसदी घटा है। चौथी तिमाही में मार्जिन में भी 30 बेसिस प्वाइंट का दबाव दिखा है। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी की कटौती की है। कंपनी के ADR में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

मिले-जुले रहे HDFC लाइफ के नतीजे, जियो फाइनेंशियल के अच्छे नतीजे

चौथी तिमाही में HDFC LIFE के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। VNB मार्जिन उम्मीद से कहीं बेहतर 26.5 फीसदी रहा है। लेकिन कुल APE का आंकड़ा अनुमान से कम रहा। वहीं Q4 में जियो फाइनेंशियल का मुनाफा करीब 2 फीसदी बढ़ा है। रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का AUM पहली बार 10 हजार करोड़ रुपये के पार चला गया है।

Trade setup for today : निफ्टी में जल्द ही 24200 का स्तर मुमकिन, 23650-23550 पर अहम सपोर्ट

आज भारत पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

US के साथ ट्रेड डील के लिए ये हफ्ता काफी अहम। आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत पहुंचेंगे। दो दिन बाद भारतीय अधिकारियों की खास टीम अमेरिका जाएगी। वित्त मंत्री भी अमेरिका दौरा करेंगी।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिका पर नजर डालें तो गुरुवार को यहां के बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स 500 अंक गिरकर बंद हुआ था। S&P500 हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। नैस्डेक NVIDIA में गिरावट से दबाव में आ गया था। गुरुवार को यूनाइटेडहेल्थ का शेयर 22 फीसदी गिरा था। डाओ में कंपनी के शेयरों सबसे ज्यादा वेटेज है। यूनाइटेडहेल्थ ने इस साल के लिए गाइडेंस घटाया है। इसने अपना EPS गाइडेंस $29.5-30 से घटाकर $26-26.5/शेयर किया है।

ट्रंप ने पॉवेल को लगाई फटकार

ट्रुथ सोशल पर जेरोम पॉवेल पर ट्रंप खूब बरसे हैं। उन्होंने कहा कि जेरोम पॉवेल हमेशा बहुत देर से जागते हैं। महंगाई को लेकर पॉवेल ने गलत बयान दिया है। तेल और ग्रोसरी की कीमतों में गिरावट आई है। टैरिफ से अमेरिका का आय बढ़ी है। ECB की तरह पहले ही दरें घटनी चाहिए थीं। जेरोम पॉवेल को ब्याज दरें घटानी चाहिए। पॉवेल की बर्खास्तगी इतनी जल्दी संभव नहीं है। अगर कहूंगा तो पॉवेल को पद छोड़ना होगा। उधर पॉवेल पर फ्रांस के FM ने कहा है कि पॉवेल की बर्खास्तगी डॉलर के लिए सही नहीं होगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।