Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- 19 नवंबर को वोलैटिलिटी में एक और सत्र में बढ़त जारी रही और यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गई। आज सुबह गिफ्टी निफ्टी गिरावट को साथ 23,613 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी बाजारों ने सात दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था
Stock Market : इंटरनेशनल मार्केट में लगातार सोने में चौथे दिन तेजी जारी है। COMEX पर सोने का भाव 4 दिनों में करीब 3.50 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट 73 डॉलर प्रति बैरल के पास कामकाज कर रहा है जबकि WTI 69 डॉसर के ऊपर कायम है
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 21 नवंबर को नकारात्मक नोट पर खुलने की संभावना है। आज सुबह गिफ्टी निफ्टी गिरावट को साथ 23,613 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी बाजारों ने सात दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। 19 नवंबर को वोलेटाइल सत्र में निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस बढ़त में ऑटो, रियल्टी और मीडिया में सबसे अच्छी खरीदारी आई थी और निफ्टी 23,500 के पार बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 77,578.38 पर और निफ्टी 64.70 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 19 नवंबर को गिरकर 0.83 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.85 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
इंडिया VIX
19 नवंबर को वोलैटिलिटी में एक और सत्र में बढ़त जारी रही और यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गई। इससे तेजड़ियों को और भी परेशानी हुई। फीयर इंडेक्स, इंडिया VIX, 15.17 के स्तर से 3.26 फीसदी बढ़कर 15.66 पर पहुंच गया।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: इंद्रप्रस्थ गैस
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत
आज ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी ने शुरुआती पूरी बढ़त गंवाई है और ऊपर से 142 प्वाइंट लुढ़का गया है। एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। उधर अमेरिकी बाजारों में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी थी। AI की मजबूत डिमांड से NVIDIA का रेवेन्यू दो गुना बढ़ा है। कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। डाओ, S&P500 इंडेक्स हल्के हरे निशान में बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यूएस बॉन्ड यील्ड
अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 22 आधार अंक गिरकर 4.40% पर और 2-यीयर बांड पर प्रतिफल 15 आधार अंक गिरकर 4.30% पर आ गया है।
डॉलर इंडेक्स
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल ये 106.58 के स्तर पर दिख रहा है।
रूस-यूक्रेन तनाव और क्रूड
ब्रेंट 73 डॉलर प्रति बैरल के पास कामकाज कर रहा है जबकि WTI 69 डॉसर के ऊपर कायम है। अमेरिका में इन्वेंटरी 5.45 लाख बैरल बढ़ी है। US में गैसोलीन की इन्वेंटरी 20 लाख बैरल बढ़ी है।
बढ़ी सोने की चमक
इंटरनेशनल मार्केट में लगातार सोने में चौथे दिन तेजी जारी है। COMEX पर सोने का भाव 4 दिनों में करीब 3.50 फीसदी चढ़ा है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 142.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त है। ताइवान का बाजार 0.37 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.36 फीसदी की बढ़त है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,362.77 के स्तर पर दिख रहा है।
फंड फ्लो एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 19 नवंबर को 3,411 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,783.89 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।