भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 21 नवंबर को नकारात्मक नोट पर खुलने की संभावना है। आज सुबह गिफ्टी निफ्टी गिरावट को साथ 23,613 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी बाजारों ने सात दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। 19 नवंबर को वोलेटाइल सत्र में निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस बढ़त में ऑटो, रियल्टी और मीडिया में सबसे अच्छी खरीदारी आई थी और निफ्टी 23,500 के पार बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 77,578.38 पर और निफ्टी 64.70 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ था।
