Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 26 नवंबर को हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। गिफ्टी निफ्टी आज सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि भारतीय शेयर बाजार में पिछले सत्र में तेजी रही थी। 25 नवंबर को निफ्टी 24,200 से ऊपर मजबूत होकर बंद हुआ था। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत से बाजार में जोश आया था। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 992.74 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 80,109.85 पर और निफ्टी 314.60 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,221.90 पर बंद हुआ था।