Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : सोने की बढ़त कुछ कम हुई है और तेल की कीमतें भी गिर गईं। ट्रेडर्स अमेरिका और ईरान के बीच संभावित डील पर हुई प्रगति पर नजर रखे हुए हैं, भले ही होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) अभी काफी हद तक बंद है
Stock market news : चौथी तिमाही में HDFC LIFE के नतीजे कमजोर रहे हैं। न्यू प्रीमियम इनकम में 9% की बढ़त हुई है। लेकिन VNB 8% से ज्यादा घटा है
Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 17 अप्रैल को GIFT Nifty से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते धीमी शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty लगभग 24,160.50 के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
भारतीय इक्विटी इंडेक्स शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे और 16 अप्रैल को एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी कल 24,200 के स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,988.68 पर और निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,196.75 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 07:30 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,178 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ठीक-ठाक संकेत है।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,178 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.29 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंग सेंग में 0.66 फीसदी और ताइवानी बाजार में 0.78 फीसदी की गिरावट दिख रही है। कोस्पी में 0.19 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.28 फीसदी की गिरावट दिख रही है।
गुरुवार को बेंचमार्क S&P 500 और टेक-हैवी Nasdaq में मामूली बढ़त देखने को मिली और ये लगातार दूसरे दिन ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इसकी वजह यह उम्मीद थी कि मध्य-पूर्व में चल रहा संघर्ष अब अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र चुका है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इज़राइल ने लेबनान के साथ एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका और ईरान इस वीकेंड पर फिर से मिल सकते हैं।
कल डाओ जोन्स 115.00 अंक या 0.24% बढ़कर 48,578.72 पर पहुंच गया। S&P 500 में 18.33 अंकों या 0.26% की बढ़त हुई और यह 7,041.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 86.69 अंक या 0.36% बढ़कर 24,102.70 पर पहुंच गया। गुरुवार को नैस्डैक और S&P 500 ने इंट्राडे में नए रिकॉर्ड बनाए।
डॉलर इंडेक्स
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स में मामूली बदलाव देखने को मिला। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 98.23 पर दिख रहा है।
US बॉन्ड यील्ड
शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क 10-ईयर और 2-ईयर बॉन्ड पर यील्ड में मामूली बदलाव हुआ और वे क्रमशः 4.31% और 3.77% पर रहे।
एशियन करेंसी
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राएं बड़े पैमाने पर गिरावट के साथ करोबार करती दिखीं। इनमें फिलीपीन पेसो में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी गई,जिसके बाद थाई बहत,जापानी येन और ताइवान डॉलर का नंबर रहा।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 16 अप्रैल को लगातार दूसरे सत्र में शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने ₹382 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने अपनी बिकवाली जारी रखी और ₹3,400 करोड़ से अधिक के शेयर बेच दिए।
सोने में गिरावट
सोने की बढ़त कुछ कम हुई है और तेल की कीमतें भी गिर गईं। ट्रेडर्स अमेरिका और ईरान के बीच संभावित डील पर हुई प्रगति पर नजर रखे हुए हैं, भले ही होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) अभी काफी हद तक बंद है।
कच्चे तेल में नरमी
तेल की कीमतों में गिरावट आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी संघर्ष-विराम की संभावनाओं को लेकर आशावादी रुख अपनाया। इसका असर तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
इजरायल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर, ईरान से भी लगभग तय है डील: ट्रंप
वेस्ट एशिया में शांति की उम्मीदें बढ़ीं हैं। इजरायल-लेबनान में 10 दिन के सीजफायर का एलान हुआ है। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि ईरान से भी डील लगभग तय है। ईरान इनरिच यूरेनियम सौंपने को तैयार है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जल्द खुलेगा।
बाजार के लिए मिले-जुले संकेत
भारतीय बाजार के लिए आज मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की दूसरे दिन भी हल्की खरीदारी रही। लेकिन DIIs की 3400 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। एशियाई बाजार कमजोर दिख रहे हैं। वहीं कल अमेरिकामें अच्छी खरीदारी रही। नैस्डैक और S&P 500 लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। उधर कच्चा तेल भी ऊपर से फिसला है।
विप्रो के कमजोर Q4 नतीजे
विप्रो ने चौथी तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कॉन्सटैंट करेंसी आय में महज 0.2% तो डॉलर रेवेन्यू में 0.6% की ग्रोथ दिखी है। अगली तिमाही के लिए माइनस 2% से 0% ग्रोथ का गाइडेंस दिया गया है। वहीं, कंपनी ने 19% प्रीमियम पर 250 रुपये के भाव पर 15 हजार करोड़ के बायबैक का भी एलान किया है। कमजोर नतीजों और गाइडेंस से कल विप्रो का ADR करीब पांच फीसदी फिसला।
HDFC लाइफ के कमजोर नतीजे, HDFC बैंक को प्रेफरेंशियल शेयर होंगे जारी
चौथी तिमाही में HDFC LIFE के नतीजे कमजोर रहे हैं। न्यू प्रीमियम इनकम में 9% की बढ़त हुई है। लेकिन VNB (Value of New Business) 8% से ज्यादा घटा है। मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। वहीं कंपनी प्रोमोटर HDFC BANK को 9% प्रीमियम पर 1000 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल शेयर जारी करेगी।
वेदांता चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता के पावर प्लांट विस्फोट मामले में अनिल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।
वायदा से बाहर होगा सम्मान कैपिटल
सम्मान कैपिटल वायदा कारोबार से बाहर होगा। इस पर NSE और BSE ने सर्कुलर जारी किया है। यह फैसला जुलाई सीरीज से लागू होगा।