Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 20 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1000 करोड़ से अधिक के शेयर बेचे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग ₹3000 करोड़ के शेयर खरीदे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 8:13 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई है जिससे पिछले सत्र में हुई बढ़त खत्म हो गई। इसकी वजह यह उम्मीद है कि इस हफ़्ते अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 21 अप्रैल को GIFT Nifty से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते बढ़त के साथ खुल सकते हैं। GIFT Nifty इस समय लगभग 24,419 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

20 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बाज़ारों में लगातार दूसरे सत्र में भी बढ़त जारी रही,लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच बाज़ार सपाट बंद हुए। ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष-विराम को लेकर बनी अनिश्चितता का निवेशकों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,520.30 पर और निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें