Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 4 अगस्त को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी भी बढ़त के साथ 24,693 के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बेंचमार्क इंडेक्स 1 अगस्त को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। ये गिरावटवाला 5वां हफ़्ता था। अगस्त सीरीज़ के पहले दिन निफ्टी 24,600 के नीचे बंद हुआ था। तमाम सेक्टरों खासकर फार्मा कंपनियों में आई बड़ी बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया था। निफ्टी 50 के लिए यह दो सालों में सबसे लंबा साप्ताहिक गिरावट का सिलसिला रहा।
