Stock Market Today : बाजार के लिए अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट मिल रहा है। जापान के बाजार 1 परसेंट से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इधर महंगाई में नरमी से रेट कट की उम्मीद में अमेरिकी बाजारों में भी जोश देखने को मिला है। कल S&P और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। डाओ भी 500 प्वाइंट उछला था।
8 साल के निचले स्तर पर महंगाई
भारतीय बाजारों के लिए राहत भरी खबर आई है। जुलाई में रिटेल महंगाई दर 8 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। रिटेल महंगाई दर 2.10 फीसदी से घटकर 1.55 पर रही है।
PAYTM को मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस, नए मर्चेंट्स पर रोक हटी
PAYTM के लिए अच्छी खबर है। RBI ने कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर काम करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी पर नए मर्चेंट्स जोड़ने के लिए लगी रोक भी हटा ली गई है।
ONGC का मुनाफा और मार्जिन दोनों बढ़ें, JSPL के उम्मीद से अच्छे नतीजे
ONGC के नतीजे अच्छे रहो रहे हैं। तिमाही आधार पर मुनाफा करीब 25 परसेंट बढ़ा है। मार्जिन में भी 4 परसेंट का उछाल आया है। इधर OIL INDIA का मुनाफा तिमाही आधार पर 45 परसेंट बढ़ा है। लेकिन आय में 10 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन में भी दबाव रहा है। वहीं JSPL के रिजल्ट उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं। प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी उछाल देखने को मिला है।
अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे अच्छे, PI इंडस्ट्रीज के अनुमान से कमजोर नतीजे
पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं, PI इंडस्ट्री के रिजल्ट उम्मीद से कमजोर रहे हैं। कंपनी का प्रॉफिट 11 फीसदी घटा है। रेवेन्यू भी 8% कम रहा है। साथ ही मार्जिन पर भी दबाव दिखा है।
नायिका का मुनाफा 80% बढ़ा, होनासा के मार्जिन पर दबाव
Q1 में नायिका का मुनाफा करीब 80 फीसदी बढ़ा है। रेवेन्यू में 23 फीसदी की बढ़त रही है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं, Honasa Consumer का मुनाफा करीब तीन परसेंट बढ़ा है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है।
वायदा की 9 कंपनियों के नतीजे आज
BPCL, USL, ABFRL और जुबिलेंट फूड्स समेत वायदा की 9 कंपनियों के नतीजे आज आने वाले हैं। जुबिलेंट फूड्स का मुनाफा 25% बढ़ सकता है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिख सकता है।