Market trend : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 12 दिसंबर को सपाट से सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट-निफ्टी आज सुबह 24,751 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 10 दिसंबर को भारी उठापटक वाले कारोबारी सत्र में सपाट नोट पर बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1.59 अंक बढ़कर 81,510.05 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 8.95 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 24,610.05 पर बंद हुआ था।
