Market Today : दिसंबर की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी है। एशिया में भी कमजोरी है। वहीं अमेरिकी बाजारो में भी मुनाफावसूली दिखी। डाओ जोंस सबसे ज्यादा 250 प्वाइंट फिसला है। S&P और नैस्डैक में भी दबाव दिखा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
