Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: GIFT निफ्टी 31 अंकों यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए हल्की गिरावट के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,935.00 के आसपास कारोबार कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 ने मजबूत नतीजों के दम ऑलटाइम हाई पर क्लेजिंग की

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : एनएसई ने हिंदुस्तान कॉपर को 5 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है

Stock Market:बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 5 फरवरी को गिरावट के साथ खुलने की संभावना दिख रही है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी के 31 अंक नीचे कारोबार करते हुए ब्रॉडर इंडेक्स के लिए नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 2 फरवरी को बाजार में ठोस बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी 22,126.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था और सेंसेक्स 1,400 अंक से अधिक उछल गया था। सेंसेक्स 440.33 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 72,085.63 पर और निफ्टी 156.30 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 21,853.80 पर बंद हुआ था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,806 पर तत्काल सपोर्ट मिलने की संभावना है, इसके बाद 21,730 और 21,607 के स्तर पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। जबकि ऊपर की तरफ इसे 21,883 पर तत्काल रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, इसके बाद 22,127 और 22,250 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


गिफ्टी निफ्टी

GIFT निफ्टी 31 अंकों यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए हल्की गिरावट के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,935.00 के आसपास कारोबार कर रहा है।

7% GDP हासिल करना संभव -FM

बजट के बाद नेटवर्क 18 के ग्रुप एडिटर इन चीफ राहुल जोशी से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 7% GDP ग्रोथ हासिल करना बड़ी चुनौती नहीं है। भारत में तेज ग्रोथ को लेकर मजबूत उम्मीद है। फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य घटाकर रेटिंग एजेसिंयों को संदेश दिया है।

मिले-जुले रहे SBI के नतीजे

तीसरी तिमाही में SBI के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। मुनाफा अनुमान से कहीं ज्यादा 35% घटा है। ब्याज से कमाई भी उम्मीद से कम 4.6% बढ़ी है। हालांकि एसेट क्वालिटी 33 तिमाहियों में सबसे अच्छी रही है। लोन ग्रोथ 7 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रही है।

टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे

तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी की आय 25 फीसदी उछलकर 1 लाख करोड़ के पार चली गई है। 4000 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में JLR का मार्जिन गाइडेंस

बढ़ाया है।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 ने मजबूत नतीजों के दम ऑलटाइम हाई पर क्लेजिंग की। जनवरी की रोजगार रिपोर्ट ने अर्थव्यवस्था में विश्वास बढ़ा दिया है। ऐसे में इस बात की संभावना कम हो गई है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही किसी भी समय ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मेटा और Amazon.com के मजबूत नतीजों से बाजार को सपोर्ट मिला। सभी तीन बड़े अमेरिकी शेयर सूचकांकों ने लगातार चौथी साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली थी।

शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.07 फीसदी चढ़कर 4,958.61 अंक पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 1.74 फीसदी बढ़कर 15,628.95 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.35 फीसदी बढ़कर 38,654.42 अंक पर पहुंच गया था।

FII और DII आंकड़े

2 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 70.69 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 2,463.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन US FUTURES 0.25 फीसदी तक फिसल गए हैं। टेक कंपनियों के अच्छे नतीजे और मजबूत जॉब डेटा के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने हिंदुस्तान कॉपर को 5 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है।

बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

05 फऱवरी को आने वाले नतीजे

Results on Feb 5_001

RBI साल के मध्य तक दरों में नहीं करेगा बदलाव

रॉयटर्स द्वारा अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक 8 फरवरी को होने वाली बैठक में अपने प्रमुख ब्याज दर को 6.50 फीसदी पर ही बरकरार रखेगा। इन अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आरबीआई कम से कम जुलाई तक दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। गौरतलब कि कुछ विकसित बाजारों के केंद्रीय बैंकों की तरफ से इसके कुछ पहले ही दरों में कटौती के संकेत मिल रहे हैं।

आरबीआई की तरफ से दर में पहली कटौती कब होगी इसके बारे में कोई स्पष्ट सहमति नहीं थी। 56 में से 25 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह कटौती तीसरी तिमाही में शुरू होगी। जबकि केवल 18 अर्थशास्त्रियों को जुलाई से पहले पहली कटौती की उम्मीद थी।

बल्क डील

TradeSetup 050224_002

TradeSetup 050224_001

भारत ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति टन किया

सरकार ने शुक्रवार देर रात कहा कि भारत ने शनिवार को पेट्रोलियम तेल पर विंडफॉल टैक्स 1,700 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति टन कर दिया, जबकि डीजल और एविएशन टरबाइन ईंधन पर विंडफॉल टैक्स को शून्य पर रखा। 16 जनवरी को सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 2,300 रुपये प्रति टन से कम करके 1,700 रुपये कर दिया था।

जुलाई 2022 से, भारत ने कच्चे तेल उत्पादकों पर विंडफॉल टैक्स लगाया और पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया क्योंकि निजी रिफाइनर स्थानीय स्तर पर बेचने के बजाय उच्च रिफाइनिंग मार्जिन से लाभ के लिए विदेशों में ईंधन बेचना पसंद करते थे। सरकार हर दो सप्ताह में कर का समायोजन करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।