Market overview : आज सुबह कुछ देर पहले 22,913.50 के आसपास कारोबार करने वाले गिफ्ट निफ्टी से संकेत लेते हुए भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी भी 20 फरवरी को मामूली गिरावट के साथ खुल सकते हैं। कल भारतीय बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। 19 फरवरी को भारी उठापटक वाले कारोबारी सत्र में बादार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी कल 22,900 से ऊपर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ऑटो, सेमीकंडक्टर और फार्मास्युटिकल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा के बाद निवेशक सतर्क नजर आए। हालांकि,निवेशक आज रात जारी होने वाले FOMC मीटिंग के मिनट्स पर नज़र रखेंगे।
