Market overview : आज सुबह कुछ समय पहले GIFT निफ्टी बढ़त के साथ 23,488 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी को 11 फरवरी को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। 10 फरवरी को भारतीय बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। कल हमारे बाजारों में 0.7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई थी। अधिकांश एशियाई बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप ही हमारे बाजारों में कमजोरी देखने को मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात पर शुल्क लगाने की धमकी के बाद निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन में संभावित बाधा को लेकर चिंता बढ़ गई है।