Market News :भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश में लगातार तीसरे दिन खरीदारी हुई है। गिफ्ट निफ्टी में 60 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। एशियाई बादार भी मजबूती दिखा रहे हैं। उधर कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। डाओ जोंस में हल्की बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन S&P और नैस्डैक में दबाव दिखा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
