Stock Market news : 13 फरवरी को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी की नेगेटिव ओपनिंग हो सकती है। GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी की कमजोरी के साथ कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र पर नजर डालें तो IT स्टॉक्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर नई चिंताओं के बीच, 12 फरवरी को भारतीय इक्विटी मार्केट लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी 25,750 के लेवल पर गिर गया था और चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। कारोबारी के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 83,674.92 पर और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 25,807.20 पर बंद हुआ था।
