Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: सोमवार को एशियाई शेयर हाल की भारी बढ़त के बाद कंसोलीडेशन के मूड में दिख रहे हैं। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग कम हो रही है। जापान से आए खराब इकोनॉमिक डेटा ने तेज़ी से बढ़ते मार्केट की गर्मी कुछ कम कर दी है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स महंगाई के ठंडे डेटा की वजह से थोड़ा ऊपर बंद हुआ,लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चिंता की वजह से टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सर्विसेज़ के बड़े शेयरों में गिरावट आने से नैस्डैक नीचे बंद हुआ

Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत दिख रहे हैं। FIIs की कैश में करीब 7400 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में 60 प्वाइंट की कमजोरी नजर आ रही है। एशिया भी मिलाजुला कारोबार रकप रहा है।, वहीं शुक्रवार को US INDICESमिले-जुले रहे थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

13 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही थी। इस सेक्टर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच लगातार तीसरे सेशन में IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली की वजह से यह गिरावट आई। इस हफ़्ते निफ्टी IT इंडेक्स 9 परसेंट गिरा,जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 परसेंट गिरकर 82,626.76 पर और निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 परसेंट गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ था।


क्रूड में नरमी, सोने में मजबूती

मंगलवार को होने वाली अमेरिका और ईरान की बैठक से पहले क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 68 डॉलर के नीचे आ गया है। उधर इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में मजबूती दिख रही है। कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के ऊपर दिख रहा है।

26% बढ़ा टोरेंट फार्मा का मुनाफा, फोर्टिस का मुनाफा 22% घटा, मार्जिन में सुधार

तीसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का मुनाफा 26% बढ़ा है। कंपनी के रेवेन्यू में भी 18% का उछाल आया है। वहीं मार्जिन में भी हल्का सुधार दिखा है। वहीं फोर्टिस हेल्थ का प्रॉफिट 22% घटा है। हालांकि रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार दिखा है।

54% घटा GMR एयरपोर्ट का मुनाफा, NBCC के मार्जिन में तेज गिरावट

तीसरी तिमाही में GMR एयरपोर्ट का मुनाफा 54% घटा है, हालांकि रेवेन्यू में 50% की बढ़त रही है। वहीं Inox Wind का प्रॉफिट फ्लैट रहा। लेकिन मार्जिन में सुधार दिखा है। वहीं NBCC का मुनाफा 39% बढ़ा, लेकिन मार्जिन पर चोट पड़ी।

मार्जिन फंडिंग पर RBI की सख्ती

BSE के साथ एंजेल वन और नुवामा जैसे ब्रोकिंग शेयरों पर आज फोकस रहेगा। RBI ने प्रॉप ट्रेडिंग के लिए मार्जिन पर सख्ती बढ़ाई है। बैंक 100% collateral के बिना ब्रोकर्स को फंडिंग नहीं दे सकेंगे। RBI के फैसले से F&O वॉल्यूम पर असर पड़ने की आशंका है।

मणप्पुरम-Bain सौदे को RBI की मंजूरी

Manappuram में Bain Capital की एंट्री होगी। 41.66 परसेंट तक हिस्सेदारी खरीद को RBI की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को ये जानकारी दी है।

गोल्ड, सिल्वर ETF पर 20% प्राइस बैंड!

गोल्ड, सिल्वर ETF के दामों में तेज उतार-चढ़ाव पर लगाम लगेगी। इस पर सेबी ने कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। 20 परसेंट प्राइस बैंड का प्रस्ताव दिया गया है। डेट और इक्विटी इंडेक्स ETF पर भी 20 परसेंट प्राइस बैंड का प्रस्ताव है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 21.50 अंक यानी 0.08 परसेंट की कमजोरी के साथ 25,438 के आसपास कारोबार कर रहा है।

एशियन मार्केट

सोमवार को एशियाई शेयर हाल की भारी बढ़त के बाद कंसोलीडेशन के मूड में दिख रहे हैं। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग कम हो रही है। जापान से आए खराब इकोनॉमिक डेटा ने तेज़ी से बढ़ते मार्केट की गर्मी कुछ कम कर दी है। गिफ्ट निफ्टी 21.50 अंक यानी 0.08 परसेंट की कमजोरी के साथ 25,438 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई में 0.07 परसेंट की कमजोरी दिख रही है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, हैंगसेंग 0.35 फीसदी तेजी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार और कोस्पी आज बंद हैं। चीन के बाजार भी बंद हैं।

Stock Market Live Update: प्री-ओनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल, फोकस में Ola Electric, Adani Ent, ब्रोकर्स स्टॉक

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स महंगाई के ठंडे डेटा की वजह से थोड़ा ऊपर बंद हुआ,लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चिंता की वजह से टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सर्विसेज़ के बड़े शेयरों में गिरावट आने से नैस्डैक नीचे बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक या 0.10% बढ़कर 49,500.93 पर, S&P 500 3.41 अंक या 0.05% बढ़कर 6,836.17 पर और नैस्डैक कंपोजिट 50.48 अंक या 0.22% गिरकर 22,546.67 पर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

13 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने ₹7395 करोड़ के इक्विटी बेचे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹5553 करोड़ के इक्विटी खरीदे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।