Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट आई, खराब आर्थिक रिपोर्टों के कारण बिकवाली जारी रही तथा छुट्टियों के कारण छोटे रहे सप्ताह में नए टैरिफ खतरों और उपभोक्ता मांग में कमी की चिंताओं के कारण बाजार लाल निशान में बंद हुए
PM मोदी भोपाल में आज Global Investors Summit 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 60 देशों के निवेशक शामिल होंगे
Market overview : गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ 22,913.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी 24 फरवरी को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 21 फरवरी को भी भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। ऑटो शेयरों में गिरावट आई थी। टेस्ला अपनी पहली ईवी शिपमेंट के साथ भारत में कदम रख रही है। इस खबर के चलते ऑटो शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 425 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 75,311.06 पर और निफ्टी 117.25 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 22,795.90 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत, शुक्रवार को डाओ करीब 750 प्वॉइंट टूटा
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर हैं। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंक नीचे बंद हुआ था। स्लोडाउन और महंगाई की चिंता से शुक्रवार को US मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली थी। डाओ करीब 750 अंक लुढ़का था। नैस्डैक और S&P 500 भी 2 तक फीसदी तक फिसले थे।
निफ्टी में शामिल होंगे जोमैटो और जियो फाइनेंशियल, BPCLऔर ब्रिटानिया होंगे बाहर
जोमैटो और जियो फाइनेंशियल की निफ्टी 50 में एंट्री होगी। वहीं, BPCL और ब्रिटानिया निफ्टी से बाहर होंगे। ये सभी बदलाव 28 मार्च से लागू होंगे।
FTSE इंडिया में 14 नए शेयरों की एंट्री
FTSE इंडिया में 14 नए शेयरों को जगह मिलेगी। इसमें BSE, CDSL, इंडसइंड बैंक, NALCO और दूसरी कंपनियां शामिल होंगी। इंडेक्स की छमाही समीक्षा में ये फैसला लिया गया है। नए बदलाव 21 मार्च से लागू होंगे।
RBI करेगा $10 अरब का स्वैप ऑक्शन, नकदी बढ़ाने के लिए RBI का फैसला
बैंकिंग सिस्टम में नकदी की कमी दूर करने के लिए RBI का बड़ा एक्शन होने वाला है। RBI शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा 10 अरब डॉलर FOREX SWAP AUCTION करेगा। उसका बैंकिंग और NBFCs पर फोकस रहेगा।
शक्तिकांत दास बने PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2
RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 बनाए गए हैं। शक्तिकांत दास PM के कार्यकाल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
भोपाल में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, PM मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन
PM मोदी भोपाल में आज Global Investors Summit 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 60 देशों के निवेशक शामिल होंगे।
दुनिया को नए वायरस का खातरा
चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ने नया वायरस खोजा है। चमगादड़ों में इस नए कोरोना वायरस की खोज हुई है। ये वायरस कोविड-19 की तरह फैल सकता है। वुहान इंस्टीट्यूट ने कहा कि मनुष्यों में यह वायरस नहीं मिला। वायरस सिर्फ लैब में मिला। इस खबर के चलते US में मॉडर्ना, नोवावैक्स और फाइजर के शेयरों में तेजी आई है।
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी
लगातार तीसरे हफ्ते डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स 2.5 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच । फीलहाल डॉलर इंडेक्स 107 के नीचे कायम है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 130.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.70 फीसदी गिरकर 23,563.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,421.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 3,375.29 के स्तर पर दिख रहा है।