Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट आई, खराब आर्थिक रिपोर्टों के कारण बिकवाली जारी रही तथा छुट्टियों के कारण छोटे रहे सप्ताह में नए टैरिफ खतरों और उपभोक्ता मांग में कमी की चिंताओं के कारण बाजार लाल निशान में बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 10:00 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
PM मोदी भोपाल में आज Global Investors Summit 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 60 देशों के निवेशक शामिल होंगे

Market overview : गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ 22,913.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी 24 फरवरी को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 21 फरवरी को भी भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। ऑटो शेयरों में गिरावट आई थी। टेस्ला अपनी पहली ईवी शिपमेंट के साथ भारत में कदम रख रही है। इस खबर के चलते ऑटो शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 425 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 75,311.06 पर और निफ्टी 117.25 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 22,795.90 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत, शुक्रवार को डाओ करीब 750 प्वॉइंट टूटा

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर हैं। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंक नीचे बंद हुआ था। स्लोडाउन और महंगाई की चिंता से शुक्रवार को US मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली थी। डाओ करीब 750 अंक लुढ़का था। नैस्डैक और S&P 500 भी 2 तक फीसदी तक फिसले थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें