Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today - विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी। उन्होंने 25 फरवरी को 3529 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3030 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 9:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा पावर में आज एक्शन दिखेगा। कंपनी ने असम सरकार के साथ 30 हजार करोड़ रुपए निवेश के लिए करार किया है। यह एग्रीमेंट 500 मेगावाट रिन्युएबल एनर्जी के लिए हुआ है

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 27 फरवरी को सपाट या निगेटिव खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी सुस्त चाल के साथ कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में आई बिकवाली के चलते बेंचमार्क इंडेक्स ऊपर से फिसल कर 25 फरवरी को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में सपाट बंद हुए थे। निफ्टी 6 अंक गिरकर 22,547.55 पर बंद हुआ था। जबकि बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.71 अंक या 0.20 फीसदी बढ़कर 74,602.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी लगातार छठे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत, दो महीने के निचले स्तर पर क्रूड


भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। FIIs की कैश में बिकवाली जारी लेकिन वायदा में खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार मिलेजुले हैं। कल डाओ करीब 200 अंक लुढ़का था। NVIDIA में तेजी से नैस्डैक करीब 50 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं कच्चा तेल 73 डॉलर के नीचे फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।

RBI से NBFCs को बड़ी राहत, NBFCs के लोन पर रिस्क वेटेज घटा

RBI ने NBFCs को बड़ी राहत दी है। एक अप्रैल से बैंकों की ओर से NBFCs को दिए जाने वाले लोन पर रिस्क वेटेज 125% से घटाकर वापस 100% कर दिया गया है। साथ ही कंज्यूमर क्रेडिट पर भी रिस्क वेटेज घटा दिया गया है। नवंबर 2023 में RBI ने रिस्क वेटेज बढ़ाया था।

केबल, वायर में अल्ट्राटेक की एंट्री, बड़े निवेश को मंजूरी

आदित्य बिड़ला ग्रुप की पेंट के बाद अब वायर और केबल इंडस्ट्री में भी एंट्री हो गई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक अगले 2 साल में वायर और केबल सेगमेंट में 1800 करोड़ के निवेश करेगी। वहीं केसोराम इंडस्ट्रीज के साथ मर्जर स्कीम 1 मार्च से लागू होगी। केसोराम के 52 शेयरों पर अल्ट्राटेक का 1 शेयर मिलेगा।

अमेरिका की कॉपर पर टैरिफ की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने US में इंपोर्ट होने वाले कॉपर के जांच के आदेश दिए हैं। कॉपर पर 25 फीसदी ग्लोबल टैरिफ की तैयारी है। इस खबर के चलते हिंडाल्को, वेदांता और हिंदुस्तान कॉपर फोकस में रह सकते हैं।

टाटा पावर का असम सरकार से 500 मेगावाट रिन्युएबल एनर्जी के लिए करार

टाटा पावर में आज एक्शन दिखेगा। कंपनी ने असम सरकार के साथ 30 हजार करोड़ रुपए निवेश के लिए करार किया है। यह एग्रीमेंट 500 मेगावाट रिन्युएबल एनर्जी के लिए हुआ है। उधर रेटिंग एंजेंसी मूडीज ने कंपनी का आउटलुक स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव कर दिया है।

फंड फ्लो एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार पांचवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी, उन्होंने 25 फरवरी को 3529 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने उसी दिन 3030 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।