Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- GIFT निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। ये दिन की नकारात्मक शुरुआत का संकेत है। गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई,क्योंकि पिछले सत्र की गर्मी कुछ हल्की पड़ गई। अब निवेशकों की नज़र तिमाही नतीजों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का रास्ता तय करने वाले आर्थिक आंकड़ों पर है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 68.42 अंक या 0.16% गिरकर 43,153.13 पर आ गया

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 17 जनवरी को नकारात्मक नोट पर खुलने की संभावना है। GIFT निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। वहीं, 16 जनवरी को एक और दिन सीमित दायरे में कारोबार करते हुए भारतीय बाजार नोट नोट पर बंद हुए थे। गाजा युद्धविराम समझौते,उम्मीद से कम अमेरिकी CPI महंगाई, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने निवेशकों की भावनाओं को मजबूत किया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 318.74 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 77,042.82 पर और निफ्टी 98.60 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 23,311.80 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी


GIFT निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। ये दिन की नकारात्मक शुरुआत का संक्त। निफ्टी फ्यूचर्स 23,309.5 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल गिफ्ट-निफ्टी 79 अंक यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,309 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। निक्केई 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.29 फीसदी की तेजी दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.03 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 3,238.47 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 68.42 अंक या 0.16% गिरकर 43,153.13 पर आ गया, एसएंडपी 500 12.57 अंक या 0.21% गिरकर 5,937.34 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 172.94 अंक या 0.89% गिरकर 19,338.29 पर आ गया।

FII और DII फंड फ्लो

16 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,341 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,928 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।