Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: आज निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,046 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,138 और 22,196 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,983 फिर 21,947 और 21,888 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। ग्लोबल बाजारों से खराब संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को डाओ में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने के मिली थी

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 17 जनवरी के लिए F&O प्रतिबंध सूची में कुल 15 स्टॉक हैं। NSE ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अशोक लीलैंड और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को इस सूची में जोड़ा है

Stock Market News : ग्लोबल बाजारों से खराब संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को डाओ में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने के मिली थी। ज्यादातर एशियाई बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी करीब 175 अंक फिसला है। यूरोपीय बाजारों में भी कल दबाव दिखा था। 10 सालों की अमेरिकी यील्ड 4 फीसदी के पार चली गई है।

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 16 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 199 अंक गिरकर 73,129 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 65 अंक गिरकर 22,032 पर बंद हुआ। इसने दैनिक चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ब्रॉडर मार्केट में भी करेक्शन देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत नीचे बंद हुए।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि आज निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,046 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,138 और 22,196 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,983 फिर 21,947 और 21,888 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।


करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

HDFC बैंक- नतीजे कमजोर, ADR करीब 7% गिरा

तीसरी तिमाही में HDFC बैंक के नतीजे कमजोर रहे हैं। इस अवधि में बैंक की ब्याज आय में 4 फीसदी की बढ़त हुई है जो उम्मीद से कम बढ़ी है। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग में बढ़ोतरी हुई है। नए NPA भी अनुमान से ज्यादा रहे हैं।

LTTS के नतीजे अनुमान के मुताबिक

L&T Tech Svcs के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। मुनाफे में साढ़े 6 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। लेकिन रेवेन्यू और मार्जिन फ्लैट रहे हैं। FY24 के लिए Constant Currency Revenue ग्रोथ गाइडेंस 17.5-18.5% पर बरकार रखा गया है।

28% बढ़ सकता है एशियन पेंट का मुनाफा

आज निफ्टी की दो कंपनियों एशियन पेंट्स और LTI MINDTREE के नतीजे आएंगे। एशियन पेंट का मुनाफा 28% से ज्यादा बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है। साथ ही ICICI PRU और ऑरेकल फाइनेंशियल के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

थर्मल पावर में नई क्षमता जोड़ने का फैसला

CNBC-आवाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पावर मिनिस्टर आर के सिंह ने कहा है कि पूरे देश में एक ही रेट पर बिजली की सप्लाई होगी। 2030 से पहले थर्मल पावर में 80 हजार मेगावाट की नई क्षमता जुड़ जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा NTPC का होगा।

17 जनवरी को आने वाले रिजल्ट

आज 17 जनवरी को एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, आलोक इंडस्ट्रीज, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स, आईआईएफएल फाइनेंस, स्पेशलिटी रेस्तरां, सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, स्टार हाउसिंग फाइनेंस, गणेश हाउसिंग कॉर्पोरेशन और मोस्चिप टेक्नोलॉजीज के 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 213 अंक यानी 0.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,834.50 के स्तर पर दिख रहा है। ये इंडेक्स आज 21,824.50 के स्तर खुला था। वहीं, कल ये 22,026.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

FII और DII आंकड़े

16 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 656.57 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 369.29 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

17 जनवरी के लिए F&O प्रतिबंध सूची में कुल 15 स्टॉक हैं। NSE ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अशोक लीलैंड और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को इस सूची में जोड़ा है। जबकि बंधन बैंक, बायोकॉन, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पीरामल एंटरप्राइजेज, पॉलीकैब इंडिया, पीवीआर आईनॉक्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूचि में बनाए रखा है। वहीं, बीएचईएल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सेल को इस सूची से हटा दिया गया है।

बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 17, 2024 9:24 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।