Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,165.50 के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। GIFT निफ्टी में बढ़त के कारण 27 जनवरी को सेंसेक्स और निफ्टी के ऊंचे स्तर पर खुलने की उम्मीद है। अमेरिकी शेयर लगातार चौथे सेशन में बढ़े। टैरिफ की चिंताओं के बाद एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:56 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 27 परसेंट तो आय में 23 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। इसका मार्जिन भी पिछले साल के मुकाबले करीब 2 परसेंट ज्यादा रहा है

Market News : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 27 जनवरी को पॉजिटिव नोट पर खुल सकते हैं। इन्हें GIFT निफ्टी से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों का सपोर्ट मिल रहा है,जो लगभग 25,165 पर ट्रेड कर रहा है। बाजार पिछले सेशन की मज़बूत रिकवरी को बनाए रखने में नाकाम रहा और 23 जनवरी को एक अस्थिर सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ। सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखा गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94 प्रतिशत गिरकर 81,537.70 पर और निफ्टी 241.25 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 25,048.65 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश औऱ वायदा मिलाकर 6000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली है।हालांकि सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 90 प्वाइंट ऊपर दिख रहा था। दक्षिण कोरिया पर टैरिफ बढ़ने से कोरियाई बाजारों में दबाव है। डाओ फ्यूचर्स भी 150 प्वाइंट नीचे है। वहीं कल US बाजारों में बढ़त रही थी। डाओ जोंस में 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें