Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच टैरिफ समझौते के बाद मई के बाद से डॉलर में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। लेकिन अब सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों अब वाशिंगटन और बीजिंग के बीच ट्रेडवॉर रुकने की संभावना दिख रही है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 9:04 AM
Stock Market : आज एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.15 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 40,699 के आसपास दिख रहा है
Market trend : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 29 जुलाई को निगेटिव शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। ये आज सुबह कुछ देर पहले हल्की गिरावट के साथ 24,675 के आसपास कारोबार कर रहा था। कल भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की थी। 28 जुलाई को बाजार लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ था। निफ्टी कल 13 जून के बाद पहली बार 24,700 से नीचे चला गया था।
कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 80,891.02 पर और निफ्टी 156.10 अंक या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 24,680.90 पर बंद हुआ था। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी गिर कर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल ये इंडेक्स 45 अंक यानी 0.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,662 के स्तर पर कारोबार कर रहा है
अमेरिकी बाजार
एसएंडपी 500 इंडेक्स सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया,जबकि नैस्डैक भी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुच गया। निवेशकों की नजर अमेरिका-यूरोपीय संघ ट्रेड समझौते पर बनी रही। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 64.36 अंक या 0.14% गिरकर 44,837.56 पर आ गया, एसएंडपी 500 1.13 अंक या 0.02% बढ़कर 6,389.77 पर आ गया, और नैस्डैक कंपोजिट 70.27 अंक या 0.33% बढ़कर 21,178.58 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.15 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 40,699 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.53 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 1.12 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि, कोस्पी में 0.66 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। जबकि,शांघाई कंपोजिट 0.04 फीसदी की मामूली कमजोरी दिखा रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली छठे दिन भी जारी रही और उन्होंने 28 जुलाई को 6,082 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 6,764 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत
भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत। FIIs की कैश में 6000 करोड़ से ज्यादा की बड़ी बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी हल्का नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया में भी कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। उधर अमेरिकी INDICES कल मिले-जुले रहे थे।
क्रूड में मजबूती, सोने में नरमी
अमेरिका और EU के बीच ट्रेड डील से क्रूड में 2 परसेंट का उछाल आया है। ब्रेंट 70 डॉलर के ऊपर आ गया है। यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करने के लिए रूस को ट्रंप की चेतावनी से भी कीमतों में मजबूती आई है। उधर सोना तीन हफ्ते निचले स्तर पर पहुंच गया है। कॉमेक्स गोल्ड 3300 के करीब दिख रहा है।
पहली तिमाही में GAIL का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। कंपनी के मुनाफे में 8 परसेंट की कमी आई है। कंपनी की आय पर भी हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन मार्जिन थोड़े सुधरे हैं। उधर Adani Total Gas का प्रॉफिट 4 परसेंट घटा है। रेवेन्यू में 20 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। मार्जिन 4 परसेंट से ज्यादा गिरे हैं।
टोरेंट फार्मा का मुनाफा 20% बढ़ा, मझगांव डॉक का मुनाफा और मार्जिन दोनों घटा
हर पैमाने पर टोरेंट फार्मा के नतीजे अच्छे रहे। पहली तिमाही में मुनाफा 20 परसेंट और आय 11 परसेंट बढ़ा है। मार्जिन भी बढ़कर 32.5 फीदी के पास रहा है। उधर Q1 में Mazagon Dock ने निराश किया है। मुनाफा 35 फीसदी घटा है। मार्जिन भी घटकर आधे से कम हो गया है।