Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 15 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छी-खासी बढ़त रही। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव का कम होना था,जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 9:19 AM
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिला-जुला कारोबार दिख रहा है। इसमें इंडोनेशियाई रुपिया सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी दिख रही है

Market news : अच्छे संकेतों के बावजूद गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। 13 सेशन लगातार बिकवाली के बाद FIIs की खरीदारी देखने को मिली है। क्रूड और ग्लोबल मार्केट से भी सपोर्ट मिल रहा है। US- ईरान डील से खुश होकर कल अमेरिकी बाजार जमकर दौड़े थे। डाओ जोंस ने नया हाई लगाया था तो वहीं नैस्डेक में 3% की तेजी दिखी थी। ईरान-US शांति समझौते के MoU पर ट्रंप, जेडी वेंस और ईरान के स्पीकर ने वर्चुअली दस्तखत किए है। ट्रंप ने कहा है कि शुक्रवार तक स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज पूरी तरह से खुलेगा। अमेरिकी भी नाकेबंदी हटाएगा। उन्होनें ईरान को पैकेज देने की खबरों को गलत बताया है। इधर इजरायल ने लेबनान से सैनिक हटाने से इनकार कर दिया है।

मार्केट ओवरव्यू

15 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छी-खासी बढ़त रही। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव का कम होना था,जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा। मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 736.38 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 76,264.33 पर और निफ्टी 231.00 अंक या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 23,853.90 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 9 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी28 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 23,950 के आसपास दिख रहा था।

एशियाई बाजार

जापान के निक्केई में 0.47 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.35 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, हैंग सेंग में 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 0.40 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी 2.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। नैस्डैक 3% चढ़ा और डाओ ने रिकॉर्ड-हाई क्लोजिंग दर्ज की डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक या 0.92% बढ़कर 51,671.03 पर पहुंच गया। S&P 500 में 122.83 अंक या 1.65% की बढ़त हुई, जिससे यह 7,554.29 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 795.10 अंक या 3.07% बढ़कर 26,683.94 पर पहुंच गया।

US फेड की बैठक से सोने-चांदी में चमक

US फेड की बैठक से पहले सोने-चांदी में चमक बढ़ी है। दोनों 2 फीसदी तक उछले हैं। सोना 4300 डॉलर के पार दिख रहा है। ईरान डील के बाद ब्याज दरें ना बढ़ने की उम्मीद के बाद सोने में खरीदारी आई है।

एक दो दिन में NSE दे सकता है DRHP

NSE एक दो-दिन में SEBI को IPO की अर्जी दे सकता है। बोर्ड बैठक में DRHP को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। यह IPO पांच से सवा पांच लाख करोड़ के वैल्युएशन पर आ सकता है। NSE का IPO अक्टूबर या नवंबर में आ सकता है।

आज से खुल रहा है GIC में OFS

GIC में ऑफर फॉर सेल आज से खुल रहा है। सरकार 5% तक हिस्सेदारी बेच रही है। इसका फ्लोर प्राइ 9% डिस्काउंट के साथ 352 रुपये है। OFS से सरकार करीब 3100 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

सर्वम AI ने 2200 करोड़ रुपए जुटाए, HCL टेक ने किया 1427 करोड़ रुपए का निवेश

भारत के अपने AI प्लेटफॉर्म सर्वम में बड़ी फंडिंग हुई है। इसने डेढ़ बिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर 2200 करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं। 1427 करोड़ रुपये के निवेश के साथ HCL टेक लीड इन्वेस्टर बना है। कंपनी ने सर्वम में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी ली है।

डॉलर इंडेक्स

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर 10 दिनों के निचले स्तर के करीब आ गया है। मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म करने के समझौते से जोखिम लेने की इच्छा बढ़ी है। अब सबकी नजरें जापान और ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल बैंक की बैठकों पर। फिलहाल यह इंडेक्स 99.65 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड में बढ़त

10-साल और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड में बहुत कम बदलाव हुआ और ये 4.47% और 4.06% पर दिख रहे हैं।

एशियाई करेंसीज

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिला-जुला कारोबार दिख रहा है। इसमें इंडोनेशियाई रुपिया सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी रही, जिसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.85% की बढ़त हुई। जापानी येन में 0.08% और चीनी रेनमिनबी में 0.07% की बढ़त हुई,लगातार विदेशी निवेश के चलते थाई बाहत में भी 0.07% की बढ़त हुई,जबकि फिलीपीन पेसो में 0.12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर मलेशियाई रिंगित सबसे कमजोर करेंसी रही और डॉलर के मुकाबले इसमें 0.16% की गिरावट आई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

लगातार 13 सेशन तक नेट सेलर रहने के बाद,15 जून को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट बायर बन गए और उन्होंने 200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी खरीदारी जारी रखी और इस सेशन के दौरान भारतीय शेयरों में 3,189 करोड़ रुपये का निवेश किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।