Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : छह करेंसी की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स सपाट दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.43 के स्तर पर नजर आ रहा है। अमेरिका में 10-साल और 2-साल के ट्रेज़री बॉन्ड पर यील्ड मामूली रूप से घटकर 4.88% और 4.19% हो गई है

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 8:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : 23 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और वे नेट बायर रहे

Market news : 24 जून को बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बढ़त के साथ शुरुआत होने की उम्मीद है। GIFT निफ्टी में भी तेजी दिख रही है,जो शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 23,892.50 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

23 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल मार्केट और US-ईरान शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण मार्केट सेंटीमेंट पर बुरा असर पड़ा,जिससे निफ्टी 23,850 के नीचे बंद हुआ। कारोबार के अंत में,सेंसेक्स 893.39 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 76,200.68 पर और निफ्टी 278.80 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 23,824.10 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 07.45 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 60.50 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,864 के आसपास कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.42 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.18 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। हैंगसेंग 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान के बाजार में 1.26 फीसदी की गिरावट है। कोस्पी 3.21 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.20 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर बंद हुए। इसकी वजह सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी गिरावट थी। निवेशक AI पर बढ़ते कर्ज-आधारित खर्च पर नजर रखे हुए थे और US फ़ेडरल रिज़र्व के सख्थ रुख के लिए तैयार दिख रहे थे। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 47.22 अंक या 0.09% गिरकर 51,665.49 पर बंद हुआ। S&P 500 में 107.32 अंक या 1.44% की गिरावट हुई और यह 7,365.47 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 579.56 अंक या 2.21% गिरकर 25,587.04 पर बंद हुआ।

Asian Market Today: एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, 1 दिन में 10% की गिरावट के बाद 3.65% चढ़ा कोस्पी

डॉलर इंडेक्स

छह करेंसी की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स सपाट दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.43 के स्तर पर नजर आ रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-साल और 2-साल के ट्रेज़री बॉन्ड पर यील्ड मामूली रूप से घटकर 4.88% और 4.19% हो गई है।

एशियन करेंसी

24 जून को ज्यादातर एशियाई करेंसीज़ में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट दिख रही है। थाई बहत का प्रदर्शन सबसे खराब है। एशियाई बाजारों में सावधानी का माहौल होने के कारण,थाई बहत में पिछले क्लोज़ के मुकाबले 0.36 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद चीन की रेनमिनबी 0.23 प्रतिशत नीचे आ गई है। फिलीपीन पेसो और दक्षिण कोरियाई वॉन में भी 0.20 प्रतिशत और 0.19 प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है।

मलेशियाई रिंगित में 0.18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया में 0.09 प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है। सिंगापुर डॉलर,ताइवान डॉलर और जापानी येन में गिरावट थोड़ा कम रही है। इनमें 0.05 प्रतिशत,0.05 प्रतिशत और 0.04 प्रतिशत की कमजोरी नजर आ रही है।

कच्चे तेल में नरमी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से भारी संख्या में टैंकरों की आवाजाही शुरू होने से कच्चे तेल में नरमी आई है। अमेरिका और ईरान ने युद्ध खत्म करने की दिशा में प्रगति के संकेत दिए हैं, इससे भी तेल सस्ता हुआ है। WTI क्रूड में 0.45 फीसदी की और ब्रेंट क्रूड में 0.47 फीसदी की गिरावट आई है।

गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। वॉल स्ट्रीट पर टेक-सेक्टर में भारी बिकवाली के कारण निवेशकों ने अपने पोर्टफोलियो में दूसरी जगहों पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोने की अपनी होल्डिंग्स कम कर दी है, इसका असर सोने पर दिखा है। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.93 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं,चांदी 0.83 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

विदेशी और घरेलू निवेश के आंकड़ों पर एक नजर

23 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और वे नेट बायर रहे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी बाजार को सहारा देना जारी रखा और इस दौरान 680 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।