Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : अमेरिका में 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड एक बेसिस पॉइंट से ज्यादा बढ़कर 4.38% हो गई,जबकि 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड 1 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.10% हो गई है। सुबह 07.35 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,089.50 के आसपास कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 7:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। मलेशियन रिंगित सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी है

Market news : 29 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के सुस्त शुरुआत करने की संभावना है। GIFT निफ्टी में भी काफी हद तक सपाट ट्रेंड दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 24,094.50 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

पिछले कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त जारी रही। कच्चे तेल की कीमतों में कमी और ऑटो,FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी के दम पर निफ्टी ने 24,250 का स्तर फिर से हासिल किया और एक महीने से ज्यादा के हाई पर पहुंच गया। हालांकि,मेटल,IT और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली के कारण बढ़त सीमित रही। कारोबार के अंत में,सेंसेक्स 109.25 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर और निफ्टी 34.35 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 07.35 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,089.50 के आसपास कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.70 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.18 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंगसेंग 1.21 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। ताइवान के बाजार में 1.99 फीसदी की बढ़त है। कोस्पी 1.75 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.04 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

Asian Market Today: एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, कोस्पी 2% से ज्यादा गिरा, निक्केई में भी दबाव

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को S&P मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इसमें AI से जुड़े चिप स्टॉक्स में भारी गिरावट और मॉडर्ना व अन्य हेल्थकेयर स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी गई। S&P 500 में 0.05% की गिरावट आई और यह 7,353.95 पॉइंट्स पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.24% गिरकर 25,297.62 अंक पर आ गया,जबकि डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.09% गिरकर 51,876.11 अंक पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर अपनी प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले सपाट दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.34 के स्तर पर नजर आ रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड एक बेसिस पॉइंट से ज्यादा बढ़कर 4.38% हो गई,जबकि 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड 1 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.10% हो गई है।

एशियन करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। मलेशियन रिंगित सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी है,जिसमें 0.289% की बढ़त हुई है। इसके बाद इंडोनेशियन रुपिया का नंबर है, जिसमें 0.117% की बढ़त दिख रही है। ताइवान डॉलर और फिलीपीन पेसो में भी 0.038% और 0.026% की मामूली बढ़त नजर आ रही है।

दूसरी ओर,दक्षिण कोरियाई वॉन इस क्षेत्र की सबसे कमजोर करेंसी दिख रही है। इसमें पिछले क्लोज़ के मुकाबले 0.338% की गिरावट आई है। थाई बाहत में भी 0.126% की गिरावट आई है। जबकि चीनी रेनमिनबी,सिंगापुर डॉलर और जापानी येन में 0.044%, 0.039% और 0.019% की मामूली गिरावट दिख रही है।

कच्चे तेल में नरमी

वीकेंड पर तनाव बढ़ने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास एक ऑयल सुपरटैंकर पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक-दूसरे पर हमले न करने पर सहमति बनी,जिससे तेल की कीमतों में शुरुआती बढ़त कम हो गई। WTI क्रूड में 0.90 फीसदी की और ब्रेंट क्रूड में 0.57 फीसदी की तेजी आई है।

गोल्ड

फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद सोने की कीमत गिरकर लगभग $4,000 प्रति औंस हो गई है। इन हमलों से उस युद्ध-विराम पर खतरा बढ़ा है जिसकी वजह से पिछले हफ्ते एनर्जी की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई थीं और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें कम हो गई थीं। फिलहाल कोमेक्स पर गोल्ड में 0.67 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं,चांदी 1.11 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

विदेशी और घरेलू निवेश के आंकड़ों पर एक नजर

25 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 383 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी 5,747 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।