Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.87 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.47 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंगसेंग भी 1.30 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वही, ताइवान के बाजार में 3.23 फीसदी की बढ़त है
Stock market news : मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई है। निवेशक दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत के नतीजों पर नजर रखे हुए हैं
Market news : 30 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत सपाट या बढ़त के साथ होने की संभावना है। GIFT निफ्टी में मजबूत रुझान दिख रहा है। यह शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 23,991.50 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
29 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की दो दिन से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया। निफ्टी दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। सभी सेक्टर में बड़े पैमाने पर बिकवाली के दबाव ने बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला। सेशन के पहले हिस्से में सीमित दायरे में कारोबार के बाद,दोपहर में प्रॉफिट बुकिंग बढ़ गई,जिससे निफ्टी इंट्राडे के निचले स्तर 23,924.55 पर आ गया। ऑटो,IT,ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। जबकि ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी ने निवेशकों के सेंटीमेंट को और खराब कर दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 372.10 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 76,728.37 पर और निफ्टी 109.75 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 23,946.25 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 08.15 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 42.50 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 23,996.50 के आसपास कारोबार कर रहा था।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.87 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.47 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंगसेंग भी 1.30 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वही, ताइवान के बाजार में 3.23 फीसदी की बढ़त है। कोस्पी 0.83 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.21 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। डाओ जोन्स ने क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच वीकेंड पर बढ़े तनाव का कम होना और हालिया बिकवाली के बाद बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी रही।
डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.63 अंक या 0.59% बढ़कर 52,182.74 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 86.41 अंक या 1.18% की बढ़त हुई और यह 7,440.43 पर पहुंच गया। जबकि, नैस्डैक कम्पोजिट 522.53 अंक या 2.07% चढ़कर 25,820.14 पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स
मंगलवार को येन 1986 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया है,जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि टोक्यो की ओर से जल्द ही सीधे दखल दिया जा सकता है। वहीं,अमेरिकी ब्याज दरों पर असर डालने वाले जॉब्स डेटा के आने से पहले डॉलर 13 महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.2 के स्तर पर नजर आ रहा है।
अमेरिका में 10-साल और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड बिना किसी खास बदलाव के 4.37% और 4.10% पर दिख रहा है।
एशियन करेंसी
आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। मलेशियन रिंगित सबसे अच्छी प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है। इसमें 0.52% की बढ़त है। इसके बाद इंडोनेशियन रुपिया में 0.40% की बढ़त आई है। चीनी रेनमिनबी और ताइवान डॉलर में भी 0.07% और 0.06% की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।
दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई वॉन सबसे कमजोर करेंसी दिख रही,जिसमें 0.51% की गिरावट आई। थाई बाहत में 0.18% की गिरावट आई है। जबकि जापानी येन 0.16% नीचे दिख रहा है। सिंगापुर डॉलर और फिलीपीन पेसो में भी थोड़ी गिरावट आई है। इनमें 0.09% और 0.05% की कमजोरी आई है।
कच्चे तेल में नरमी
मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई है। निवेशक दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत के नतीजों पर नज़र रखे हुए हैं। WTI क्रूड में 0.81 फीसदी की और ब्रेंट क्रूड में 1.04 फीसदी की तेजी आई है।
गोल्ड
कोमेक्स पर गोल्ड में 1.61 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं,चांदी में 2.72 फीसदी की नरमी आई है।
विदेशी और घरेलू निवेश के आंकड़ों पर एक नजर
29 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)ने ₹1,350 करोड़ के शेयर बेचे और वे नेट सेलर बन गए। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार पांचवें सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और ₹2,800 करोड़ के शेयर खरीदे।