Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : 11 मार्च को, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 6,267 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे,जिससे उनकी बिकवाली का सिलसिला लगातार नौवें सेशन तक चला,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार 11वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 4,965 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 8:44 AM
Stock Market : बुधवार को US स्टॉक्स नीचे बंद हुए। डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61% गिरकर 47,417.27 पर आ गया
Stock Market news : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 11000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई है। गिफ्ट निफ्टी 180 अंक से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया में भी दबाव है। डाओ फ्यूचर्स भी 400 अंक से ज्यादा फिसला है। वहीं कल US मार्केट मिलेजुले रहे। रिकवरी के बावजूद डाओ जोंस 300 अंक टूटा,वहीं S&P और नैस्डैक फ्लैट रहे।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
क्रूड में जोरदार तेजी, $98 के पार ब्रेंट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो शिप पर हमले के बाद क्रूड कीमतों में फिर भारी उछाल आया है। ब्रेंट करीब 7 फीसदी उछलकर 98 डॉलर के पार निकल गया है। IEA के इमरजेंसी रिजर्व से रिकॉर्ड 40 करोड़ बैरल ऑयल रिलीज करने के फैसले से भी राहत नहीं मिली है।
तेल टैंकरों पर ईरान का हमला
ईरान ने ईराक में दो विदेशी तेल टैंकर और दुबई एयरपोर्ट पर हमला करते हुए कहा है कि युद्ध लंबा खिचेगा। एनर्जी सप्लाई पर बुरा असर होगा। उधर ट्रंप ने कहा कि लड़ाई में अमेरिका काफी अच्छी स्थिति में है। पूरा फोकस स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर है।
अमेरिका ने सेक्शन 301 के जांच शुरू की, भारत समेत 16 देशों के खिलाफ जांच
ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच शुरू की है। इस सेक्शन के तहत लीगल तरीके से टैरिफ लगाए जा सकते हैं,सुप्रीम कोर्ट ने इमर्जेंसी क्लॉज के तहत लगाए गए टैरिफ खारिज कर दिए थे।
मार्केट ओवरव्यू
पिछले सेशन में ज़बरदस्त उछाल के बाद,11 मार्च को मार्केट एक बार फिर दबाव में आ गया। कल निफ्टी इंट्राडे में 23,850 से नीचे आ गया और सभी सेक्टर्स में बिकवाली हुई। कारोबारी सत्र के अंत मेंसेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 फीसदी गिरकर 76,863.71 पर और निफ्टी 394.75 अंक या 1.63 फीसदी गिरकर 23,866.85 पर बंद हुआ।
फरवरी रिटेल महंगाई दर के आंकड़े आज
फरवरी रिटेल महंगाई दर के आंकड़े आज आएंगे। जनवरी के 2.75% के मुकाबले फरवरी में CPI महंगाई दर 3.10% रहने का अनुमान है।
GIFT निफ्टी गिरावट के साथ लगभग 23,800 के आसपास ट्रेड कर रहा है जो भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए नेगेटिव ओपनिंग का संकेत है।
एशियाई बाजार
गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरवट देखने को मिल रही है। तेल की कीमतें बढ़ गईं हैं। इससे बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसी खबरें आईं कि होर्मुज स्ट्रेट और इराकी जल क्षेत्र में और जहाज़ों पर हमला हुआ है,जिससे महंगाई बढ़ गई और दुनिया भर में उधार लेने की लागत बढ़ गई। गिफ्ट निफ्टी 184 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 23,726 के आसपास कारोबार कर रहा है। निक्केई में 2.04 फीसदी की और स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी कमजोरी दिख रही है। हैंगसेंग भी 1.23 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.22 फीसदी और कोस्पी 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। शांघाई कंपोजिट 0.19 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
बुधवार को US स्टॉक्स नीचे बंद हुए। डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61% गिरकर 47,417.27 पर आ गया, S&P 500 5.68 अंक या 0.08% गिरकर 6,775.80 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 19.03 अंक या 0.08% बढ़कर 22,716.14 पर आ गया।
फंड फ्लो एक्शन
11 मार्च को, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 6,267 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे,जिससे उनकी बिकवाली का सिलसिला लगातार नौवें सेशन तक चला,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार 11वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 4,965 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।