Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : HDFC बैंक ने ग्रुप ब्रांच बैंकिंग हेड संपत कुमार समेत तीन सीनियर अधिकारियों को जाने के लिए कहा है। बैंक ने Credit Suisse AT1 bonds की MIS -SELLING के मामले में एक्शन लिया है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : इंडोनेशियाई रुपिया को छोड़कर,सोमवार की सुबह के कारोबार में बाकी सभी एशियाई मुद्राएं गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं। इनमें फिलीपीन पेसो सबसे ज़्यादा गिरने वाली मुद्रा रही

Market news : वेस्ट एशिया जंग बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर बने कन्फ्यूजन से ग्लोबल बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। गिफ्ट निफ्टी करीब 350 प्वांइट टूटा है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 5% गिरा है। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं शुक्रवार को US बाजारों में रही 2% तक की कमजोरी देखने को मिली है। भारतीय बाजारों में भी भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। ऐसे में यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

पिछले सत्र में भारी गिरावट देखने के बाद,20 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स में ज़ोरदार वापसी हुई। इसको सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी का सपोर्ट मिला। बाज़ार बंद होने पर,सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 74,532.96 पर और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 पर बंद हुआ था।


HDFC बैंक ने 3 तीन सीनियर अधिकारियों को हटाया: सूत्र

HDFC बैंक ने ग्रुप ब्रांच बैंकिंग हेड संपत कुमार समेत तीन सीनियर अधिकारियों को जाने के लिए कहा है। बैंक ने Credit Suisse AT1 bonds की MIS -SELLING के मामले में एक्शन लिया है।

वेस्ट एशिया संकट को लेकर PM का मंथन

वेस्ट एशिया संकट को लेकर PM मोदी की बड़ी बैठक हुई है। इसमें खाद,ईंधन और बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। सरकार ने कहा है कि सभी मंत्रालय मिलकर काम करें। जमाखोरी या कालाबाजारी रोकने के लिए भी कहा गया है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान के पावर प्लांट पर हमले की धमकी

वेस्ट एशिया की जंग और खतरनाक हो गई है। ट्रंप की तरफ से ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसमें कहा गया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खोले नहीं तो उसके पावर प्लांट्स पर हमला किया जाएगा। इस पर ईरान ने कहा है कि अगर ऐसा अटैक हुआ तो ईरान भी खाड़ी देशों के पावर और वाटर प्लांट को तबाह करेगा। इधर,ईरान और इजरायल के एक दूसरे के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने से दुनियाभर में हड़कंप है।

क्रूड में मजबूती, ब्रेंट $111 के ऊपर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनातनी के बीच कच्चे तेल में मजबूती आई है। ब्रेंट का भाव 111 डॉलर के ऊपर चला गया है। होर्मुज का रास्ता खोलने के लिए ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने कहा है कि दुश्मनों को छोड़कर सबसे के लिए समुद्री रास्ता खुला है।

सोने-चांदी में भारी गिरावट

महंगाई बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी में भारी गिरावट आई है। COMEX GOLD 5 फीसदी फिसलकर 4450 डॉलर के नीचे आ गया है। इसमें 2011 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट आई है। उधर इंटरनेशनल मार्केट में चांदी भी 5 फीसदी गिरकर 67 डॉलर के करीब पहुंच गई है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 425.50 अंक यानी 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 22,712.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 425.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं,निक्केई करीब 3.86 फीसदी की गिरावट के साथ 51,315.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स भी 2.00 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.72 फीसदी गिरकर 32,632.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,388.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,कोस्पी में 5.77 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट भी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 3,865.89 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखने को मिली। S&P 500 छह महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल का युद्ध अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया है,जिससे महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। S&P 500 में 1.51% की गिरावट आई और यह 6,506.48 अंकों पर बंद हुआ,जो सितंबर के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। Nasdaq में 2.01% की भारी गिरावट आई और यह 21,647.61 अंकों पर आ गया। इस गिरावट के साथ यह 29 अक्टूबर के अपने रिकॉर्ड हाई के मुकाबले लगभग 10% नीचे आ गया। Dow Jones Industrial Average में 0.96% की गिरावट आई और यह 45,577.47 अंकों पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को डॉलर में वापसी की उम्मीद थी,क्योंकि मध्य-पूर्व संकट में जवाबी हमलों की धमकियां बढ़ गई हैं,जिससे जोखिम लेने की भावना कम हुई और सुरक्षित संपत्तियों की मांग बढ़ गई। फिलहाल यह इंडेक्स 99.67 के लेवल पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

US ट्रेजरी की 10-वर्षीय और 2-वर्षीय यील्ड में मामूली बढ़त देखी गई,जो 4.38% और 3.90% पर नजर आ रही है।

एशियान करेंसी

इंडोनेशियाई रुपिया को छोड़कर,सोमवार की सुबह के कारोबार में बाकी सभी एशियाई मुद्राएं गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं। इनमें फिलीपीन पेसो सबसे ज़्यादा गिरने वाली मुद्रा रही। जिसके बाद दक्षिण कोरियाई वॉन,मलेशियाई रिंगिट और ताइवान डॉलर का नंबर रहा।

Market cues : निफ्टी के लिए 22900 का लेवल काफी अहम, इसके टूटने पर तय होगी इसकी दशा और दिशा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 20 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और 5518 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5706 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।