Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : मंगलवार के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में वॉल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली। 10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 1.5 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.34% और 3.87% पर आ गई है। 24 मार्च को एक उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में,भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला और ये मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : फिलीपींस पेसो और चीन के रेनमिनबी को छोड़कर,बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाकी सभी मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं

Market news : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से दूसरे दिन भी ग्लोबल बाजारों का मूड अच्छा है। गिफ्ट निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल है। एशिया में जोरदार तेजी है। निक्केई 3 परसेंट ऊपर जाता दिखा है। डाओ फ्यूचर्स ने लगाई 400 प्वाइंट से ज्यादा की दौड़ लागई है। हालांकि कल अमेरिकी INDICES में दबाव दिखा था।

मार्केट ओवरव्यू

24 मार्च को एक उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में,भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला और ये मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेत से बाजार को सहारा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने वाले हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की है। हालांकि,ईरान ने अमेरिका के साथ ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया। कारोबारी सत्र के अंत में,सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,068.45 पर और निफ्टी 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,912.40 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 104.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 23,046.50 के आसपास नजर आ रहा है। इससे आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाज़ारों में तेज़ी देखने को मिल रही है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,निक्केई 2.37 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंग सेंग में 0.40 फीसदी की तेजी है। ताइवानी बाजार में 2.75 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी में भी 1.87 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट 0.96 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकता है भारतीय बाजार की शुरुआत

अमेरिकी बाजार

मंगलवार के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में वॉल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 84.41 अंक (या 0.18%) गिरकर 46,124.06 पर आ गया। S&P 500 में 24.63 अंकों (या 0.37%) की गिरावट आई और यह 6,556.37 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 184.86 अंक (या 0.84%) गिरकर 21,761.89 पर पहुंच गया।

डॉलर इंडेक्स

छह बड़ी मुद्राओं के एक बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ा नरम दिख रहा था। US डॉलर इंडेक्स 0.1% गिरकर 99.11 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 1.5 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.34% और 3.87% पर आ गई है।

एशियन करेंसी

फिलीपींस पेसो और चीन के रेनमिनबी को छोड़कर,बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाकी सभी मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 24 मार्च को लगातार 18वें सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी, और ₹8,000 करोड़ से अधिक के शेयर बेच दिए। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) सहायक बने रहे और उन्होंने ₹5,867 करोड़ के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।