Stock Market : 14 मई को बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा। उधर 13 मई को, सेंसेक्स लगभग 700 अंकों की इंट्राडे गिरावट से उबरते हुए 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 72,776 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी लगभग 180 अंक की इंट्राडे गिरावट से उबरते हुए 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 22,104 अंक पर बंद हुआ था।
