Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : US में चिप शेयरों में दबाव के चलते एशिया में दबाव है। कॉस्पी 3% तो निक्केई 1% नीचे है। इधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी थी। डाओ जोंस तो हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा, लेकिन चिप शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक करीब एक परसेंट फिसला

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 8:38 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और अक्टूबर की महंगाई दर बढ़ने की खबर के बाद अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है

Market news : हमारे बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी 80 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में हल्की नरमी से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। FIIs की कैश में खरीदारी जारी है। शुक्रवार को इन्होंने करीब 6000 करोड़ की खरीदारी की। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

13 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों की लगातार तीन सत्रों की तेजी का सिलसिला टूट गया और वे गिरावट के साथ बंद हुए। सभी सेक्टरों में भारी बिकवाली के चलते निफ्टी 25,200 के स्तर से नीचे फिसल गया। ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच, घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुले और पूरे सत्र के दौरान ज्यादातर समय निगेटिव दायरे में रहे। इस दौरान निफ्टी 25,054.40 के निचले स्तर तक आ गया था। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी होने से इंडेक्सों को कुछ हद तक संभलने में मदद मिली और वे दिन के नुकसान की भरपाई करते हुए बंद हुए। करोबार के अंत में सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर और निफ्टी 155.05 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 25,144.30 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार मिले-जुले, एशिया में दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें