Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : भारत में FIIs की कैश में खरीदारी जारी रही। DIIs ने भी खरीदारी की। FIIs ने निफ्टी में बिकवाली की,जबकि निफ्टी बैंक में खरीदारी की। इंडेक्स में नेट शॉर्ट पोजीशन 10,000 कॉन्ट्रैक्ट बढ़ी है। कच्चे तेल में हल्की तेजी है
Stock market news : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 17 नवंबर को लगातार छठे सत्र में अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 4,195 करोड़ रुपये की इक्विटी शेयर खरीदे
Market news : गिफ्ट निफ्टी को देखते हुए लगता है कि 18 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25,305 के आसपास सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से बाजार के सेंटिमेंट नरम हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे है। हालांकि FIIs की कैश में खरीदारी कायम है। कल इनकी तरफ से करीब 4200 करोड़ की खरीदारी दिखी।
यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
बाजार के लिए संकेत
अमेरिकी बाजारों में फिर बिकवाली आई है। NVIDIA के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। Q3 बिक्री 103% बढ़कर $115.8 Bn रही है। इसके $109.3 Bn रहने का अनुमान था। Philadelphia सेमीकंडक्टर इंडेक्स फ्लैट रहा है। NVIDIA के शेयर में आफ्टर आवर्स में अच्छी तेजी दिखी। भारत में FIIs की कैश में खरीदारी जारी रही। DIIs ने भी खरीदारी की। FIIs ने निफ्टी में बिकवाली की,जबकि निफ्टी बैंक में खरीदारी की। इंडेक्स में नेट शॉर्ट पोजीशन 10,000 कॉन्ट्रैक्ट बढ़ी है। कच्चे तेल में हल्की तेजी है। ब्रेंट $93 के पार है। डॉलर इंडेक्स 103.47 पर मजबूत दिख रहा है।
मार्केट ओवरव्यू
भारतीय बाजारों में 17 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। ऑटो,बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बढ़त के कारण निफ्टी ने फरवरी 2026 के बाद पहली बार इंट्राडे में 25,500 का लेवल हासिल किया। कारोबार अंत में सेंसेक्स 427.40 अंक या 0.52 प्रतिशत ऊपर 82,532.19 पर और निफ्टी 96.30 अंक या 0.38 प्रतिशत ऊपर 25,387.40 पर बंद हुआ।
US मार्केट में बिकवाली जारी, एशियाई बाजार में मजबूती
US में बिकवाली जारी रही। डाओ जोंस दो दिनों में 1600 प्वाइंट टूटा है। नैस्डैक और S&P भी 1% परसेंट तक लुढ़के हैं। बैंकिंग शेयरों में भारी प्रेशर देखने को मिला है। इधर एशिया में मजबूती है। निक्केई और कोस्पी 1% तक ऊपर दिख रहे हैं।
कच्चे तेल में हल्की तेजी, ब्रेंट $93 के पार
पश्चिम एशिया के साथ यूक्रेन-रूस के बीच तनाव गहराने से कच्चे तेल में हल्की तेजी आई है। ब्रेंट 93 डॉलर के पार निकला है। ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले से भी टेंशन बढ़ी है।
NVIDIA के शानदार नतीजे
NVIDIA के नतीजे शानदार रहे हैं। Q3 सेल्स 103 परसेंट उछली है। डेटा सेंटर का रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़कर $108 अरब के करीब रहा है। अकेले NVIDIA का Q3 डेटा सेंटर रेवेन्यू Intel और AMD के सालाना रेवेन्यू से भी ज्यादा रहा है। इधर कंपनी के बोर्ड का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि हुआंग को वापस लाने का कोई इरादा नहीं है।
कमोडिटी ट्रेडर्स को SEBI की राहत
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कमोडिटी ट्रेडर्स को बड़ी राहत दी है। सेबी ने एग्री और नॉन एग्री कमोडिटी में इनिशियल और मैक्सिमम र्मार्जिन 6 से 10 फीसदी से घटाकर 2 से 3 फीसदी कर दिया है। अब वोलेटिलिटी के आधार पर मार्जिन तय होंगे।
IIFL फाइनेंस में आज ब्लॉक डील संभव
IIFL फाइनेंस में आज ब्लॉक डील के जरिेए Fairfax करीब 13.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है। 4% डिस्काउंट 611 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है। कुल 3454 Cr करोड़ रुपए के सौदे संभव हैं।
एशियाई मुद्राओं में बढ़त
बुधवार को एशियाई मुद्राओं में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मिलाजुला रुझान दिख रहा है। इसमें इंडोनेशियाई रुपये में सबसे ज्यादा तेजी दिखी है। यह अपने पिछले बंद से 0.066 प्रतिशत बढ़ ऊपर नजर आ रहा है। दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.315 प्रतिशत की बढ़त है। जबकि फिलीपीन पेसो और ताइवान डॉलर में 0.053 प्रतिशत और 0.003 प्रतिशत की बढ़त नजर आ रही है।
दूसरी ओर जापानी येन में 0.138 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद थाई बहत में 0.044 प्रतिशत की गिरावट आई है। सिंगापुर डॉलर,चीनी रॅन्मिन्बी और मलेशियाई रिंगित भी 0.031 प्रतिशत, 0.026 प्रतिशत और 0.024 प्रतिशत तक मामूली कमजोरी दिखा रहे हैं।
विदेशी निवेशकों का रुख
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 नवंबर को लगातार छठे सत्र में अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 4,195 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। इस बीच,घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12 दिनों की बिकवाली का सिलसिला तोड़ दिया और 196 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीद के साथ नेट बायर रहे।
US बॉन्ड यील्ड
बुधवार के शुरुआती कारोबार में 10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर ट्रेजरी बांड यील्ड मामूली बढ़त के साथ 5.11% और 4.81% पर ट्रेड कर रहे हैं।
डॉलर इंडेक्स
बुधवार को डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर के करीब स्टेबल नजर आ रहा है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 103.66 के लेवल पर दिख रहा है।