Market news : गिफ्ट निफ्टी को देखते हुए लगता है कि 18 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25,305 के आसपास सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से बाजार के सेंटिमेंट नरम हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे है। हालांकि FIIs की कैश में खरीदारी कायम है। कल इनकी तरफ से करीब 4200 करोड़ की खरीदारी दिखी।
