Market news : 25 नवंबर को ग्लोबल इक्विटीज में ज़बरदस्त तेज़ी के बावजूद भारतीय बाज़ार मामूली बढ़त के साथ खुले हैं। सुबह 9:45 बजे के आसपास, सेंसेक्स 28.48 अंक यानी 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 84,945 के आसपास दिख रहा था । जबकि निफ्टी 7.65 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,965 के करीब नजर आ रहा था। सेंसेक्स में टॉप परफ़ॉर्मर में BEL,इटरनल और टाटा स्टील शामिल थे। जबकि पावरग्रिड,इंफ़ोसिस और टेक महिंद्रा सबसे ज़्यादा गिरे थे।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
सीमेंस एनर्जी: शानदार Q2 नतीजे
Siemens Energy ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 31 परसेंट बढ़ा है। हालांकि मार्जिन फ्लैट रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले ऑर्डरबुक में 47 परसेंट का उछाल दिखा है।
Swiss में 30% हिस्सा खरीदेगी Eris Life
Eris Lifesciences अपने Injectable मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाने के लिए Swiss Parenterals में बाकी बचा हुआ 30 परसेंट हिस्सा खरीदेगी। प्रेफरेंशियल शेयर अलॉटमेंट के जरिए 423 करोड़ रुपए में डील होगी। पहले से ही कंपनी में ERIS की 70 परसेंट हिस्सेदारी है।
सोने और कच्चे तेल में मजबूती
दिसंबर पॉलिसी में US फेट से रेट कट की संभावना बढ़ने और कमजोर डॉलर से सोने की चमक बढ़ी है। OMEX GOLD 4100 डॉलर के पार निकल गया है। उधर, कच्चे तेल में भी हल्की मजबूती आई है। ब्रेंट करीब एक परसेंट की बढ़त के साथ 63 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। टेक शेयरों के दम पर US बाजारों में उछाल देखने को मिला है। NASDAQ 2.75 फीसदी उछला है। S&P 500 इंडेक्स में भी 1.5% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। अल्फाबेट और टेस्ला में 6-6% तक की तेजी देखने को मिली है। इधर एशिया भी मजबूत कारोबार कर रहा है।
वॉल स्ट्रीट के स्टॉक सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इस बात की संभावना बढ़ गई है कि U.S. फेडरल रिजर्व दिसंबर में अपने फेड फंड्स टारगेट रेट को कम करेगा। इससे निवेशकों की मंहगे टेक वैल्यूएशन की चिंताओं में कमी आई है। कल डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 202.86 पॉइंट्स या 0.44% बढ़कर 46,448.27 पर, S&P 500 102.13 पॉइंट्स या 1.55% बढ़कर 6,705.12 पर और नैस्डैक कंपोजिट 598.92 पॉइंट्स या 2.69% बढ़कर 22,872.01 पर बंद हुआ था।
आज एशियाई बाजारों में तेजी है। गिफ्ट NIFTY 27.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 48,668.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार 1.53 फीसदी चढ़कर 26,908.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 25,983.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट1.13 फीसदी की बढ़त के साथ3,880.22 के स्तर पर दिख रहा है।
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 24 नवंबर को दूसरे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 4171 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने उसी दिन 4512 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।