Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today:वॉल स्ट्रीट के तीन अहम सूचकांकों ने गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों ने अमेरिकी सरकार के शटडाउन के दूसरे दिन प्राइवेट लेबर मार्केट के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी रही

अपडेटेड Oct 03, 2025 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है

Market overview : आज हमारे बाजारों के लिए विदेशी संकेत ठीक-ठाक हैं लेकिन गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट है, लेकिन FIIs की कैश और वायदा में बिकवाली कम हुई है। इधर एशियाई बाजार मिलेजुले दिख रहे हैं। जापान का बाजार निक्केई करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। इस बीच शटडाउन के बाद भी अमेरिकी बाजारों में गिरावट नहीं हुई है शुक्रवार को अमेरिकी बाजारा मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

GIFT Nifty की चाल सपाट

गिफ्ट निफ्टी 24,952.50 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है। ये दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है।


अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के तीन अहम सूचकांकों ने गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों ने अमेरिकी सरकार के शटडाउन के दूसरे दिन प्राइवेट लेबर मार्केट के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी रही। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 78.62 अंक या 0.17% बढ़कर 46,519.72 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 4.15 अंक या 0.06% बढ़कर 6,715.35 पर और नैस्डैक कंपोजिट 88.89 अंक या 0.39% बढ़कर 22,844.05 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की बढ़त दिख रही। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी तेजी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.79 फीसदी की कमजोरी साथ ट्रेड कर रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अक्टूबर को 1,605 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2916 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट $65 के नीचे

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 4 महीने के निचले स्तर पर दिख रहा है। ब्रेंट में 65 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सप्लाई बढ़ने और US GOVERMENT SHUTDOWN से क्रूड पर दबाव देखने को मिला है। अब बाजार की नजर 5 अक्टूबर को होने वाली OPEC+ देशों की बैठक पर रहेगी।

सम्मान कैपिटल में हिस्सा खरीदेगी IHC, 8850 करोड़ निवेश करेगी

सम्मान कैपिटल में अबू धाबी की IHC 43.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। 17 परसेंट डिस्काउंट पर 8,850 करोड़ रुपए में डील होगी। IHC निवेश के बाद कंपनी का नया प्रोमोटर बनेगा। अतिरिक्त 26 परसेंट हिस्से के लिए 139 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कंपनी ने ओपन ऑफर दिया है।

सितंबर में हीरो मोटो, TVS मोटर की बिक्री जोरदार

हीरो मोटो की बिक्री अनुमान से शानदार रही है। कंपनी ने सितंबर में करीब 8 परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। TVS MOTOR की बिक्री भी जोरदार रही है। कंपनी ने 12 परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। कंपनी ने एक तिमाही में 15 लाख यूनिट बेचने का Milestone भी पार कर लिया है।

मारुति: सितंबर में 1.84 लाख गाड़ियां बेचीं

मारुति ने पिछले साल के मुकाबले इस सितंबर में करीब 3 परसेंट ज्यादा कारें बेची हैं। एक लाख 89 हजार गाड़ियां बिकी हैं। GST कट और फेस्टिव सीजन का फायदा मिला है। नवरात्रि के पहले आठ दिनों में 165000 गाड़ियों की रिकॉर्ड डिलीवरी हुई है।

CSB बैंक, इंडियन बैंक के अच्छे Q2 अपडेट

दूसरी तिमाही के लिए CSB Bank ने अच्छे अपडेट दिए हैं। कुल डिपॉडिट में 25 परसेंट का उछाल तो एडवांसेज में 29% की ग्रोथ देखने को मिली है। वही इंडियन बैंक की डिपॉजिट और एडवांसेज में करीब 12% की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं सितंबर में कोल इंडिया के प्रोडक्शन में करीब 4 परसेंट की गिरावट आई है। ऑफटेक भी एक परसेंट से ज्यादा घटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।