Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : S-चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 2 हफ्ते की ऊंचाई के साथ 66 डॉलर के पार निकल गया हैं। वहीं, अमेरिका में अनुमान से कम महंगाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने-चांदी पर दबाव देखने के मिला है

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 76.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 50,489.00 के आसपास दिख रहा है

Market News : भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश में खरीदारी जारी है। लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो 25% के करीब पहुंच गया है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से गिफ्ट निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। एशिया में भी मजबूती है। जापान का निक्केई पहली बार 50000 के पार चला गया है। वहीं महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिकी बाजारों में भी रौनक रही और S&P 500 लाइफ हाई पर चला गया।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वायदा की 8 कंपनियों के नतीजे आज


Q2 नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। IOC, इंडस टावर, SRF, PNB हाउसिंग फाइनेंस समेत वायदा में शामिल 8 कंपनियों के नतीजे आएंगे। SRF का प्रॉफिट डबल से ज्यादा हो सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है।

US-चीन के बीच ट्रेड डील पर बनी बात!

30 अक्टूबर को ट्रंप-शी जिनपिंग की बैठक से पहले अमेरिका-चीन के बीच सुलह के संकेत मिल रहे हैं। US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने कहा है कि चीन पर 100% टैरिफ का फैसला टाल दिया गया है। चीन US किसानों से एग्री प्रोडक्ट खरीदेगा। ट्रेड डील की उम्मीद से कच्चे तेल में उछाल आया है। ब्रेंट 2 हफ्ते की ऊंचाई के साथ 66 डॉलर के पार निकल गया है।

RIL-Meta Platforms के JV की शुरुआत

RELIANCE INTELLIGENCE ने META PLATFORMS के साथ भारत में Reliance Enterprise Intelligence नाम से JV शुरू की है। ज्वाइंट वेंचर में REIL की 70% तो META की 30% हिस्सेदारी होगी। कंपनी में 855 करोड़ रुपए का शुरुआती निवेश होगा।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 2.7% घटा

दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। इसका मुनाफा करीब पौने 3 परसेंट घटा है। NIM पर हल्का दबाव रहा है। लेकिन ब्याज से कमाई 4 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग में भी कमी आई हैं।

DRL का मुनाफा बढ़ा, मार्जिन पर दबाव

दूसरी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे ज्यादातर पैमाने पर अनुमान से अच्छे रहे है। कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ा है। रेवेन्यू में भी 10% की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि मार्जिन पर 3% का दबाव दिखा है।

कोफोर्ज के अच्छे नतीजे, SBI कार्ड का मुनाफा 10% बढ़ा

Q2 में कोफोर्ज के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 18% से ज्यादा बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं SBI कार्ड के रेवेन्यू में 12% से ज्यादा की बढ़त नजर आई है। प्रॉफिट में भी 10% की ग्रोथ दिखी है।

ब्रेंट $66 के पार, सोना $4100 के नीचे

US-चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 2 हफ्ते की ऊंचाई के साथ 66 डॉलर के पार निकल गया हैं। वहीं, अमेरिका में अनुमान से कम महंगाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने-चांदी पर दबाव देखने के मिला है और COMEX GOLD 4100 डॉलर के नीचे फिसल गया है।

अमेरिकी बाजार

उम्मीद से नरम महंगाई के आंकड़ों और उत्साहजनक कॉर्पोरेट नतीजों ने शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों को ऑलटाइम हाई पर पहुंचा दिया। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने अगस्त के बाद से अपनी सबसे बड़ी वीकली बढ़त दर्ज की। वहीं, ब्लू-चिप शेयरों के इंडेक्स डाओ जोन्स ने जून के बाद से अपनी सबसे बड़ी शुक्रवार से शुक्रवार की बढ़त हासिल की। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 472.51 अंक या 1.01% बढ़कर 47,207.12 पर, एसएंडपी 500 53.25 अंक या 0.79% बढ़कर 6,791.69 पर और नैस्डैक कंपोजिट 263.07 अंक या 1.15% बढ़कर 23,204.87 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 76.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 50,489.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.86 फीसदी चढ़कर 28,006.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 26,393.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 3,972.01के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 अक्टूबर को 621 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 173 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।