Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 54.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने दूसरे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 30 अक्टूबर को 3150 करोड़ रुपये की बिकवाली की

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार को लुढ़क गए। नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई

Market news : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट साथ कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। वहीं अमेरिका में कल मेटा और दूसरी टेक कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी। नैस्डैक कल डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला था। साथ ही डाओ जोंस और S&P में भी दबाव देखने को मिला था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ITC के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक, उम्मीद से बेहतर रहा डाबर का मुनाफा और मार्जिन


FMCG दिग्गज ITC के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। कंपनी के मुनाफे में 2% तो आय में करीब 3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2 परसेंट की ग्रोथ के साथ मार्जिन के आंकड़े भी उम्मीद से बेहतर रही है। सिगरेट वॉल्यून ग्रोथ 6% रही है। वहीं डाबर का प्रॉफिट और मार्जिन दोनों उम्मीद से बेहतर रहा है।

अनुमान के करीब NTPC के नतीजे, पिडिलाइट के अच्छे नतीजे

दूसरी तिमाही में NTPC के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। कंपनी का मुनाफा फ्लैट रहा है। मार्जिन में सुधार दिखा है। वहीं पिडिलाइट के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 8 फीसदी तो रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

मारुति, श्रीराम फाइनेंस, BEL के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियां, मारुति, श्रीराम फाइनेंस और BEL Q2 नतीजे पेश करेंगी।मारुति सुजूकी का मुनाफा 15% बढ़ सकता है । हालांकि मार्जिन पर थोड़ा दबाव संभव है। वहीं BPCL, GAIL समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

आज खुलेगा LENSKART का IPO

LENSKART का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 382 से 402 रुपए के बीच है। इश्यू से 7,278 करोड़ रुपए जुटाने की योजना। एंकर निवेशकों ने 3 हजार 268 करोड़ रुपए लगाए हैं।

जियो के साथ जेमिनी प्रो फ्री, भारत को AI की शक्ति देगा जियो: मुकेश अंबानी

AI को लेकर जियो और गूगल ने हाथ मिलाया है। कल से 18 महीने तक के लिए 35 हजार का गूगल जेमिनी AI सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसमें 2TB डाटा स्टोरेज, Veo 3.1 जैसे कई टूल शामिल। मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो भारत को AI की शक्ति देगा।

गिफ्ट निफ्टी कमजोर

गिफ्ट निफ्टी 25,988.50 के आसपास कमजोर कारोबार कर रहा है। ये बाजार के लिए सुस्ती का संकेत है। ऐसे में लगता है कि आज भी बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिलेगा।

एशियाई बाजार मिलेजुले

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 54.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.49 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

अमेरिकी मार्केट

वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार को लुढ़क गए। नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। एआई पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के चलते मेटा और माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में भारी गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 109.88 अंक या 0.23% गिरकर 47,522.12 पर, एसएंडपी 500 68.25 अंक या 0.99% गिरकर 6,822.34 पर और नैस्डैक कंपोजिट 377.33 अंक या 1.57% गिरकर 23,581.14 पर बंद हुआ।

FIIs और DIIs का एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने दूसरे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 30 अक्टूबर को 3150 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ( DIIs) ने लगातार छठे सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और उन्होंने उसी दिन 2577 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

 

Market today : तेजी के अगले चरण की शुरुआत से पहले कुछ कारोबारी सत्रों तक सपाट रह सकता है बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।