Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। यह बढ़त के साथ 23,531 के स्तर पर दिख रहा था। यह घरेलू इक्विटी बाज़ार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 8:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : मंगलवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों के बाद सप्लाई में रुकावट की चिंता बनी हुई है

Market news : GIFT Nifty के संकेतों को देखते हुए,15 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT Nifty शुरुआती कारोबार में लगभग 23,531 के स्तर पर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

11 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में मेटल,रियल्टी और PSU बैंक शेयरों में बिकवाली के बावजूद,भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स दिन के निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी के बाद हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 120.83 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 74,781.76 पर और निफ्टी 79.70 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,398.10 पर क्लोज हुआ। ब्रॉडर इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.26% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% नीचे गिर कर बंद हुए। वीकली बेसिस पर देखें तो बीते हफ़्ते BSE सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2% की गिरावट देखने को मिली।


GIFT निफ्टी

GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। यह बढ़त के साथ 23,531 के स्तर पर दिख रहा था। यह घरेलू इक्विटी बाज़ार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत है।

एशियाई इक्विटी

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि, टॉपिक्स में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिखी। वहीं, निक्केई में 0.56 फीसदी, ताइवान के बाजार में 0.19 फीसदी और कोस्पी में 0.15 फीसदी की बढ़त दिखी।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह Nvidia और दूसरी चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट थी। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और AI के डेवलपमेंट की रफ़्तार धीमी करने की मांग की है।

इसके बाद S&P 500 में 0.48% की गिरावट आई और यह 7,619.94 के लेवल पर बंद हुआ। Nasdaq में 0.56% की गिरावट हुई और यह 26,186.41 के लेवल पर आ गया,जबकि डाओ जोनस में 0.29% की गिरावट हुई और यह 52,421.17 पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स सपाट

मंगलवार को डॉलर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है और यह दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है। इसकी वजह तेल की बढ़ती कीमतों से ट्रेजरी यील्ड का बढ़ना और इस उम्मीद का मज़बूत होना है कि फेडरल रिजर्व इस हफ़्ते ब्याज दरें बढ़ाएगा। शेयर बाज़ार में गिरावट के बाद जोखिम लेने की इच्छा कम हो गई है। इससे भी डॉलर को सपोर्ट मिला है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.55 के लेवल पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

सोमवार को US 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 2023 के बाद पहली बार 5% के पार चली गई। बढ़ती महंगाई को लेकर बनी चिंता और सरकार और कंपनियों की बढ़ती कर्ज की ज़रूरतें की बजह से बॉन्ड यील्ड में बढ़त हुई है। US में 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड लगभग 5 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.01% तक पहुंच गई। लेकिन बाद में खरीदारों के आने से इसमें हुई ज़्यादातर बढ़ोतरी कम हो गई।

एशियन करेंसी

शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख रहा। इंडोनेशियाई रुपिया 0.33% गिरा,इसके बाद जापानी येन (-0.19%) और मलेशियन रिंगित (-0.07%) में गिरावट आई। दक्षिण कोरियाई वॉन और चीनी रेनमिनबी में भी मामूली कमजोरी देखी गई। वहीं, फिलीपीन पेसो (+0.05%), ताइवान डॉलर (+0.05%) और थाई baht (+0.02%) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए।

क्रूड ऑयल

मंगलवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों के बाद सप्लाई में रुकावट की चिंता बनी हुई है। इन हमलों की वजह से देश की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद हो गई और खाड़ी में शिपिंग से जुड़े जोखिमों को कम करने की कोशिशों पर पानी फिर गया है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.24 डॉलर या 1.18% बढ़कर 106.93 डॉलर प्रति बैरल पर (इससे पहले इसमें 1% की बढ़त हुई थी) आ गया है। जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 1.29 डॉलर या 1.24% बढ़कर 102.65 डॉलर प्रति बैरल (पिछले सेशन में इसमें 1.3% की बढ़त हुई थी) के आसपास आ गया है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी पॉजिटीव, मजबूत खुल सकता है भारतीय बाजार

सोने की चाल सपाट

मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई में बढ़ती रुकावटों के कारण इस बात की उम्मीदें और मज़बूत हो गईं कि फेडरल रिज़र्व इसी हफ़्ते ब्याज दरें बढ़ा सकता है, जिससे सोने की कीमतों में सुस्ती बनी हुई है। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.06 फीसदी की मामूली तेजी है। वहीं, चांदी में 0.3 फीसदी की हल्की तेजी आई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

FIIs लगातार चौथे सेशन में भी नेट सेलर बने रहे और 11 सितंबर को ₹930 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹1,968 करोड़ से ज़्यादा के शेयर खरीदे, जिससे बाज़ार को सहारा मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।