Stock market news : 2023 के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में पहली बढ़ोतरी के बाद,ट्रेडर्स लगातार बने महंगाई के जोखिम और ब्याज दरों की आगे की चाल पर नजर रखे हुए हैं
Market news : यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं। GIFT Nifty के संकेतों को देखते हुए,21 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत सपाट या गिरावट के साथ होने की संभावना है। GIFT Nifty शुरुआती कारोबार में 23,341 के आसपास नीचे ट्रेड कर रहा था।
मार्केट ओवरव्यू
शुक्रवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर IT शेयरों और टाटा ग्रुप के शेयरों में कमजोरी के कारण बेअसर हो गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74,294.96 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 75.80 अंक बढ़कर 23,346.40 पर पहुंच गया। मार्केट ब्रेथ मजबूत रहा,जिसमें 1,452 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,531 शेयरों में बढ़त देखी गई।
GIFT निफ्टी
शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी लगभग 23,341 के स्तर पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा था, जिससे घरेलू इक्विटी बाजार में सपाट या निगेटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
एशियाई बाजार
दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार प्रगति के संकेतों के लिए इस हफ़्ते होने वाली US-चीन समिट पर ट्रेडर्स की नज़र है। जिससे एशियाई शेयरों और US इक्विटी-इंडेक्स फ़्यूचर्स में बढ़त हुई है। तेल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। MSCI के एशिया पैसिफ़िक इक्विटी इंडेक्स में 0.2% की बढ़त दिखी है। जबकि जापान में सार्वजनिक अवकाश के कारण बाजार बंद हैं। कोस्पी में 1.6 फीसदी की और हैंग सेंग में 0.48 फीसदी की तेजी है। ताइवान के बाजार भी 0.7 फीसदी की तेजी दिखा रहे हैं।
अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में उतार-चढ़ाव भरे हफ़्ते का अंत सुस्ती के साथ हुआ। बेंचमार्क US ट्रेजरी यील्ड 5% के पार पहुंच गई। वहीं,कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती बढ़त खत्म हो गई,लेकिन यह $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी रहीं,जिससे महंगाई की चिंताएं बनी रहीं। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 95.40 अंक या 0.18% गिरकर 51,682.64 पर आ गया, S&P 500 में 12.74 अंक या 0.17% की बढ़त हुई और यह 7,650.50 पर पहुंच गया। नैस्डैक कम्पोजिट 104.25 अंक या 0.40% बढ़कर 26,522.55 पर पहुंच गया।
डॉलर इंडेक्स
हफ्ते की शुरुआती ट्रेडिंग में डॉलर का भाव G-10 देशों की मुद्राओं के मुकाबले एक सीमित दायरे में दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 100.22 पर दिख रहा है।
फेड द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण निवेशक कम समय-सीमा वाले डेट में ज़्यादा यील्ड पाने की उम्मीद में निवेश कर रहे हैं। 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 5% से थोड़ी कम पर बंद हुई। 10-साल और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में 7 और 8 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ये 4.99% और 4.74% पर पहुंच गईं हैं।
एशियाई करेंसी
US डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.194% की बढ़त हुई है,इसके बाद ताइवान डॉलर (0.157%), चीनी रेनमिनबी (0.13%), मलेशियन रिंगित (0.059%), जापानी येन (0.045%), सिंगापुर डॉलर (0.024%) और थाई बहत (0.015%) में भी बढ़त देखी गई है। वहीं,दूसरी ओर इंडोनेशियाई रुपिया में 0.028% और फिलीपीन पेसो में 0.016% की गिरावट आई है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। निवेशकों की नजर सऊदी अरब से होने वाली सप्लाई में सुधार पर है। उधर यमन के हूथी विद्रोहियों के लगातार हमलों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है और अमेरिका तथा ईरान के बीच गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को 0.91% की गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 81 सेंट या 0.78% गिरकर 103.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
सोने में गिरावट
2023 के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में पहली बढ़ोतरी के बाद,ट्रेडर्स लगातार बने महंगाई के जोखिम और ब्याज दरों की आगे की चाल पर नजर रखे हुए हैं,जिससे सोने की कीमतें स्थिर हैं। पिलहाल कोमेक्स गोल्ड में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, चांदी में 0.65 फीसदी की बढ़त है। गोल्ड $4,375 प्रति औंस के आसपास दिख रहा है।
फंड फ्लो एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 7 सत्रों से जारी बिकवाली का सिलसिला तोड़ते हुए 18 सितंबर को ₹599 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा और सत्र के दौरान ₹1,000 करोड़ से अधिक के शेयर खरीदे।